Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेंगलुरु के शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम होगा सेंट मैरी? BJP ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 05:44 PM (IST)

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा बेंगलुरु के शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम सेंट मैरी रखने के प्रस्ताव से महाराष्ट्र में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और मराठा योद्धा शिवाजी महाराज का अपमान करने का आरोप लगाया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस कदम की निंदा की है। शिवसेना (यूबीटी) ने भी सिद्धारमैया से नाम बदलने पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

    Hero Image
    बेंगलुरु के शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम होगा सेंट मैरी?

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के शिवाजीनगर में एक निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन का नाम सेंट मैरी के नाम पर रखने की मांग की है। सिद्धारमैया इस मांग कर्नाटक के लेकर महाराष्ट्र तक सियासी पारा हाई हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक तुष्टिकरण के लिए मराठा प्रतीक का अपमान करने का आरोप लगाया है। महाराष्ट्र से इस पर कड़ी प्रतिक्रिया आई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह शिवाजी महाराज का अपमान है।

    सिद्धारमैया ने की मेट्रो स्टेशन का नाम सेंट मैरी रखने की मांग

    शिवाजीनगर में सेंट मैरी बेसिलिका में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने केंद्र से सिफारिश की है कि निर्माणाधीन स्टेशन का नाम सेंट मैरी के नाम पर रखा जाए। इस घोषणा पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

    बीजेपी ने बताया शिवाजी महाराज का अपमान

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि "ईश्वर सिद्धारमैया को सद्बुद्धि दे" ताकि वे ऐसा फैसला न लें। मैं कर्नाटक सरकार द्वारा बेंगलुरु स्थित शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेंट मैरी के नाम पर रखने के कदम की निंदा करता हूं। यह छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान है। कांग्रेस ने मराठा योद्धा राजा का अपमान करने की अपनी परंपरा नेहरू के समय से ही जारी रखी है, जिन्होंने अपनी पुस्तक 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' में शिवाजी महाराज के खिलाफ टिप्पणी की थी।"

    तुष्टिकरण कांग्रेस पार्टी की पहली पसंद बन गया- बीजेपी

    कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता, भाजपा के चलवाड़ी नारायण स्वामी ने कहा, "क्या वे शिवाजीनगर नाम हटा देंगे? उन्हें अपनी सीमा से आगे नहीं जाना चाहिए। तुष्टिकरण कांग्रेस पार्टी की पहली पसंद बन गया है।"

    उन्होंने कहा, "तुष्टिकरण के कारण उनकी पार्टी बर्बाद हो गई। फिर भी, वे तुष्टिकरण की राजनीति जारी रखे हुए हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।"

    शिवाजी महाराज के प्रति कांग्रेस की घृणा उजागर हो गई- बीजेपी

    महाराष्ट्र में भाजपा विधान पार्षद चित्रा वाघ ने कहा कि शिवाजी महाराज के प्रति कांग्रेस की घृणा उजागर हो गई है। कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद ने बेंगलुरु के शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेंट मैरी के नाम पर रखने की मांग की है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी नाम बदलने के लिए केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है। क्या महाराष्ट्र कांग्रेस इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी या चुप रहेगी?"

    जनभावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए- शिवसेना

    महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर मेट्रो स्टेशन का नाम छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखने का आग्रह करेगी। पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, "जनभावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। राजनीति से बचना चाहिए। भाजपा को शिवाजी महाराज के बारे में बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरब सागर में शिवाजी की मूर्ति की नींव रखी थी। उसके बाद से कोई प्रगति नहीं हुई है। भाजपा को आग नहीं भड़कानी चाहिए। हम अपने सहयोगी दल से बात करेंगे और कोई समाधान निकालेंगे।"

    यह भी पढ़ें- भुगतान का न इंतजार करें तुरंत दुर्घटना पीड़ितों का करें इलाज, कर्नाटक सरकार ने अस्पतालों-डॉक्टरों को दिया निर्देश