Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka Politics: कर्नाटक में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, सिद्दरमैया सरकार में शामिल होंगे 24 और मंत्री

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 27 May 2023 05:30 AM (IST)

    कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को होगा। कांग्रेस ने शुक्रवार को 24 विधायकों की सूची जारी की जिन्हें मंत्री बनाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह शनिवार दोपहर होगा।

    Hero Image
    कर्नाटक में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार। फाइल फोटो।

    नई दिल्ली, पीटीआई। कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को होगा। कांग्रेस ने शुक्रवार को 24 विधायकों की सूची जारी की, जिन्हें मंत्री बनाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह शनिवार दोपहर को होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एचके पाटिल सहित इन लोगों को दिलाई जाएगी शपथ

    वरिष्ठ विधायक एचके पाटिल, कृष्णा बायरेगौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, एचसी महादेवप्पा, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव उन लोगों में शामिल हैं, जो मंत्री पद की शपथ लेंगे।

    शीर्ष नेताओं ने की मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ चर्चा

    एएनआइ के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भी कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ चर्चा की।

    शिवकुमार ने की राहुल गांधी से मुलाकात

    शिवकुमार ने 10 जनपथ जाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट की। कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार पर पार्टी के शीर्ष नेताओं से चर्चा के लिए सिद्दरमैया 24 मई को ही दिल्ली आ गए थे।

    मंत्री पद की शपथ लेने वाले 24 लोगों के नाम 

    मालूम हो कि शनिवार को जिन 24 लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी उनमें एचके पाटिल, कृष्णा बायरेगौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, डॉक्टर एचसी महादेवप्पा, ईश्वर खंड्रे, क्याथासंद्रा एन राजन्ना, दिनेश गुंडुराव, शरणबसप्पा दर्शनापुर, शिवानंद पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, तंगदगी शिवराज संगप्पा, डॉक्टर शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, लक्ष्मी आर हेब्बालकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष एस लाड, एनएस बोस राजू, सुरेश बीएस, मधु बंगारप्पा, डॉक्टर एमसी सुधाकर और बी नागेंद्र के नाम शामिल हैं।