कर्नाटक में BJP की हुई वापसी तो सभी मदरसे होंगे बंद, भाजपा विधायक ने जनसभा के दौरान असम का दिया उदाहरण
बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में वापस आती है तो हम असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की तरह ही कर्नाटक में मदरसों को बंद कर देंगे।इससे पहले मुख्यमंत्री सरमा ने कहा था कि असम में 600 मदरसों को बंद कर दिया गया है।

बेलगावी, ऑनलाइन डेस्क। कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने शुक्रवार को कहा कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में वापसी करती है तो, वह कर्नाटक में सभी मदरसों को बंद कर देगी। उन्होंने बेगलावी में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। उन्होंने इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का भी उदाहरण दिया।
कर्नाटक में मदरसों को करेंगे बंद- बसनगौड़ा
कर्नाटक के बेलगावी में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "अगर भाजपा राज्य में सत्ता में वापस आती है, तो हम असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की तरह ही कर्नाटक में मदरसों को बंद कर देंगे।" मालूम हो कि इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कर्नाटक के बेलगावी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि बांग्लादेश के लोग असम आते हैं और हमारी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं।
If BJP comes back to power in the state, we will close Madrasas in Karnataka, just like Assam CM Himanta Biswa Sarma: Karnataka BJP MLA Basanagouda Patil Yatnal in Belagavi pic.twitter.com/yPhdLioORB
— ANI (@ANI) March 17, 2023
असम में 600 मदरसों को किया गया बंद- सरमा
शिवाजी महाराज गार्डन में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश के लोग असम आते हैं और हमारी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं। मैंने 600 मदरसों को बंद कर दिया है और मेरा इरादा सभी मदरसों को बंद करने का है क्योंकि हम मदरसे नहीं चाहते। हम स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं।
Karnataka | People from Bangladesh come to Assam & create a threat to our civilization & culture. I have closed 600 madrassas & I intend to close all madrassas because we do not want madrassas. We want schools, colleges & universities: Assam CM Himanta Biswa Sarma, in Belagavi pic.twitter.com/aIqASZD2a0
— ANI (@ANI) March 16, 2023
कांग्रेस कर रही है नए मुगलों का प्रतिनिधित्व
मुख्यमंत्री सरमा ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी दिल्ली के शासक मंदिरों को तोड़ने की बात करते थे, लेकिन आज पीएम मोदी के शासन में, मैं मंदिरों के निर्माण की बात कर रहा हूं। यह नया भारत है। कांग्रेस इस नए भारत को कमजोर करने का काम कर रही है। कांग्रेस नए मुगलों का प्रतिनिधित्व कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।