Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के दावों पर बोले असम के सीएम, EVM के बारे में इकट्ठा किया होगा ज्ञान

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 30 Apr 2023 04:28 PM (IST)

    Karnataka Assembly polls 2023 असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ईवीएम (EVM) के बारे में कुछ ज्ञान इकट्ठा किया होगा क्योंकि वह कर्नाटक विधानसभा चुनावों में सबसे पुरानी पार्टी की जीत की भविष्यवाणी कर रही है।

    Hero Image
    कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के दावों पर असम के सीएस का बयान

    गुवाहाटी, एजेंसी। Karnataka Assembly polls 2023: कर्नाटक में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। कांग्रेस ने दावा किया है कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की ही जीत होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी पर अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ईवीएम (EVM) के बारे में 'कुछ ज्ञान इकट्ठा' किया होगा, क्योंकि वह कर्नाटक विधानसभा चुनावों में सबसे पुरानी पार्टी की जीत की भविष्यवाणी कर रही है।

    भाजपा सरकार को हटाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस

    बता दें कि दक्षिणी राज्य में 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। कांग्रेस मौजूदा भाजपा सरकार को हटाने की कोशिश में जुटी हुई है। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सरमा ने कहा, 'कांग्रेस हमेशा ईवीएम को लेकर आरोप लगाते आई है। अगर उन्होंने पहले से ही परिणाम की भविष्यवाणी कर ली हैं, तो मुझे कहना होगा कांग्रेस ने ईवीएम (EVM) के बारे में 'कुछ ज्ञान इकट्ठा' किया है। बता दें कि कांग्रेस कर्नाटक में जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रही है।

    कांग्रेस का बड़ा दावा

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एम बी पाटिल ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि वह दक्षिणी राज्य में 224 में से 130 सीटों के साथ अपने दम पर सत्ता में आएगी। भाजपा ने 212, कांग्रेस ने 165 और जद (एस) ने 93 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

    भाजपा पर साधा निशाना

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर वोट मांग रही है, जबकि कांग्रेस प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ नारे को अपनाकर राज्यों के लोगों के मुद्दे उठा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक को भाजपा के ध्रुवीकरण की नहीं ब्लकि कांग्रेस के प्रदर्शन की जरूरत है।