Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्वरा भास्कर जैसे लोग राहुल गांधी के साथ क्यों दिखे... भाजपा का कांग्रेस से सवाल

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sat, 08 Apr 2023 11:53 AM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को चुनाव प्रचार के लिए बाहर के लोगों की जरूरत है। इसलिए मैं राहुल गांधी से पूछता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्वरा भास्कर जैसे लोग उनका समर्थन क्यों करते दिखे...

    Hero Image
    भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    बेंगलुरु, एएनआई। Karnataka Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा को समर्थन देने के एलान पर उनकी आलोचना को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ''स्वरा भास्कर जैसे लोग राहुल गांधी का समर्थन करते क्यों दिखे''

    गौरव भाटिया ने किच्चा सुदीप के भाजपा को समर्थन देने को लेकर कहा, ''अगर कोई कांग्रेस का समर्थन करता है तो यह लोकतंत्र के हित में है, लेकिन अगर कोई भाजपा का समर्थन करता है तो वह जांच एजेंसियों का डर है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि भाजपा को चुनाव प्रचार के लिए बाहर के लोगों की जरूरत है...इसलिए मैं राहुल गांधी से पूछता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्वरा भास्कर जैसे लोग उनका समर्थन क्यों करते दिखे...''

    खबर अपडेट हो रही है...