Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karanataka Election 2023: जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस खतरे में है, लोकतंत्र नहींं

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sat, 18 Mar 2023 04:09 PM (IST)

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तुमकुरु में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के दिए बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी खतरे में है देश का लोकतंत्र नहीं।

    Hero Image
    Karnataka Assembly Election 2023: जेपी नड्डा ने तुमकुरु में राहुल गांधी पर साधा निशाना

    नई दिल्ली, एएनआई। Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को तुमकुरु में एक रोड शो किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ''राहुल गांधी की पार्टी खतरे में है, लोकतंत्र नहीं''

    शुक्रवार को नड्डा ने भारतीय लोकतंत्र पर लंदन में हालिया टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी खतरे में है, देश का लोकतंत्र नहीं। उन्होंने  चुनावी राज्य कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस और राहुल गांधी की हरकतें बेहद निंदनीय हैं। कांग्रेस केवल लोगों को बांटना जानती है। लोकतंत्र नहीं, बल्कि आपकी पार्टी खतरे में है।"

    ''कांग्रेस को देश में किया जा रहा नजरअंदाज''

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि राहुल ने विदेश में इसलिए सवाल उठाए, क्योंकि यहां देश में लोगों ने उनकी पार्टी को 'नजरअंदाज' किया है। उन्होंने कहा, "चूंकि भारत में सभी कांग्रेस को नजरअंदाज कर रहे हैं, इसलिए राहुल गांधी विदेश गए और हमारे लोकतंत्र पर सवाल उठाए।"

    ''विदेशों में भारत के खिलाफ बोल रहे राहुल गांधी''

    नड्डा ने कहा, "राहुल गांधी विदेशों में भारत के खिलाफ बोल रहे हैं, जबकि पूरी दुनिया उसकी प्रशंसा कर रही है।। उन्हें याद रखना चाहिए कि उनकी दादी इंदिरा गांधी आपातकाल लाई थीं।" उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस की भाषा इतनी खराब हो गई है कि वे कहते हैं 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' लेकिन लोग कहते हैं कि 'मोदी तेरा कमल खिलेगा'।

    ''पीएम मोदी ने शुरू की 'रिपोर्ट कार्ड' की राजनीति''

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा, "कांग्रेस ने भारत के डिजिटलीकरण की आलोचना करते हुए दावा किया कि यह भारत में संभव नहीं है। हालांकि, दुनिया में 40 प्रतिशत डिजिटल लेनदेन आज भारत में हो रहा है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, कमीशन, अपराधीकरण और वंशवादी शासन की राजनीति को बढ़ावा दिया।" बहरहाल, पीएम मोदी ने 'रिपोर्ट कार्ड' की राजनीति शुरू की। यहां जो कहा जाता है, वह पूरा होता है। उन्होंने एक जिम्मेदार और मजबूत सरकार बनाई।"'

    ''कर्नाटक के समग्र विकास के लिए काम कर रही डबल इंजन सरकार''

    नड्डा ने कहा कि कर्नाटक में डबल इंजन सरकार समग्र विकास के लिए काम कर रही है। इसलिए, यह हमारी विजय संकल्प यात्रा नहीं है, यह कर्नाटक की जीत (विजय) की यात्रा है।"