विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आयुष्‍मान भारत योजना से 200 दिनों में 20 लाख मरीजों को इलाज मिला : जेपी नड्डा

By Rizwan MohammadEdited By:
Published: Thu, 11 Apr 2019 07:34 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 07:40 PM (IST)

Ayushman Bharat Yojna की शुरुआत के 200 दिनों में ही 20 लाख मरीजों को इलाज उपलब्‍ध कराने का कीर्तिमान रचा ...और पढ़ें

आयुष्‍मान भारत योजना से 200 दिनों में 20 लाख मरीजों को इलाज मिला : जेपी नड्डा
आयुष्‍मान भारत योजना से 200 दिनों में 20 लाख मरीजों को इलाज मिला : जेपी नड्डा

नई दिल्‍ली, एएनआइ। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि मुझे यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि आयुष्‍मान भारत योजना की शुरुआत के 200 दिनों में ही सरकार ने 20 लाख मरीजों को इलाज उपलब्‍ध कराने का कीर्तिमान रचा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व काम करते हुए हमने 2600 करोड़ से अधिक की वित्‍तीय मदद से लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार ने मोदी जी के नेतृत्‍व में बेहतरीन काम किया है। प्रधानमंत्री के विजन के साथ आगे बढ़ते हुए हमने लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है। उन्‍होंने बताया कि अब तक स्‍वास्‍थ्‍य योजनाओं के तहत देश भर के 20 लाख मरीजों को आसानी से इलाज उपलब्‍ध कराया है।

इसके अलावा उन्‍होंने कहा कि आयुष्‍मान भारत के तहत 2600 करोड़ से अधिक की वित्‍तीय सहायत प्रदान की है। यह कामयाबी आयुष्‍मान भारत योजना के शुरू होने के 200 दिनों के भीतर हासि‍ल हुई है। उन्‍होंने कहा कि यह तथ्‍य साझा करते हुए मुझे बेहद गर्व महसूस हो रहा है।

गौरतलब है कि आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार ने एक अप्रैल 2018 को पूरे भारत मे लागू किया गया था। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्‍ध कराना है। ताकि उन्‍हें स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े। 2018 के बजट सत्र में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस योजना का ऐलान किया था।