Jammu Kashmir Chunav 2024: लाल चौक पर किसने मारी बाजी? भाजपा ने इस उम्मीदवार पर दिखाया अपना भरोसा
Jammu Kashmir Chunav 2024 लाल चौक विधानसभा सीट पर नेशनल कॉंफ्रेंस के उम्मीदवार शेख अहसान अहमद sheikh ahsan ahmed ने बाजी मार ली। उन्हें 16771 वोट मि ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Jammu Kashmir Election 2024। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुए हैं। चुनाव नतीजे सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में नेकां-कांग्रेस के गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। कश्मीर में कई ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जिसकी काफी चर्चा होती है। उनमें से एक लाल चौक विधानसभा सीट है।
इस सीट पर नेशनल कॉंफ्रेंस की ओर से शेख अहसान अहमद चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं महबूबा मुफ्ती की पीडीपी ने आर्सलान यूसुफ मीर को उम्मीदवार बनाया था। भाजपा ने भी बड़ा दांव खेलते हुए मुस्लिम उम्मीदवार के रूप में एजाज हुसैन को मैदान में उतारा था।
शेख अहसान अहमद चल रहे आगे
नेशनल कॉंफ्रेंस के उम्मीदवार शेख हसन अहमद ने इस सीट पर जीत दर्ज कर ली है। उन्हें 16771 वोट मिले। दूसरे नंबर पर जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद अशरफ मीर हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार एजाज हुसैन को करीब तीन हजार वोट मिले।

लाल चौक के इतिहास पर एक नजर
कश्मीर की राजनीति में लाल चौंक की अपनी अहमियत रही है। साल 1948 में सबसे पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लाल चौंक पर तिरंगा फहराया था। वहीं, 26 जनवरी 1992 को गणतंत्र दिवस के मौक़े पर भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी की अगुआई में वहां झंडा फहराया गया था।
दिसंबर 1991 में कन्याकुमारी से 'एकता यात्रा' की शुरुआत की गई थी, जो कई राज्यों से होते हुए कश्मीर पहुंची थी। इस यात्रा में पीएम मोदी ने अहम भूमिका निभाई थी। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 की समाप्ति के बाद 15 अगस्त और 26 जनवरी के मौके पर तिरंगा झंडा फहराया जाता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।