Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'यह धनबल की जीत', चुनाव नतीजों के बाद BJP ने ऐसा क्यों कहा? कांग्रेस ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 04:24 PM (IST)

    कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि शिगगांव संदूर और चन्नापटना में लोगों ने भाजपा और एनडीए नेताओं के बयान को खारिज कर दिया है। उनका गठबंध ...और पढ़ें

    Hero Image
    कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर भाजपा ने उठाए सवाल।

    एजेंसी, बेंगलुरु। कर्नाटक की तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। मगर कांग्रेस की जीत पर भाजपा ने सवाल उठा दिया। कर्नाटक भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत धनबल की वजह से हुई है। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया या उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के कारण यह जीत नहीं मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कहा कि कांग्रेस को उपचुनाव जीतकर ताज नहीं मिला है। अशोक ने कहा, "जैसे जीत के कारण होते हैं, वैसे ही हार के भी कारण होते हैं। चन्नपटना विधानसभा क्षेत्र के लिए अंतिम समय में उम्मीदवार की घोषणा एनडीए के लिए झटका था।"

    अभिमन्यु बने निखिल कुमारस्वामी

    अशोक ने कहा, "ऐसा लगता है कि निखिल कुमारस्वामी भाग्यशाली नहीं हैं। वह 'अभिमन्यु' बन गए हैं जो 'चक्रव्यूह' से बाहर नहीं आ सके। इससे पहले वह दो बार हार का स्वाद चख चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव में धन का इस्तेमाल किया। लोगों ने यह सोचकर कांग्रेस को वोट दिया है कि अगर ऐसा नहीं किया तो विकास में समस्या आएगी। यह सीएम सिद्दरमैया या उपमुख्यमंत्री शिवकुमार की जीत नहीं है। यह धनबल की जीत है।

    हार के कारणों पर करेंगे मंथन

    भाजपा नेता विजयेंद्र ने कहा कि अशोक ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा और जेडी(एस) के नेता बैठक करेंगे और हार के कारणों पर चर्चा करेंगे। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने तीनों सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा और जेडी(एस) को शिगगांव, संदूर और चन्नपटना सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।

    कांग्रेस ने मनाया जीत का जश्न

    कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक्स पर पार्टी की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने लिखा, "कांग्रेस ने कर्नाटक उपचुनाव में जीत हासिल की। पार्टी ने चन्नपटना विधानसभा में 26,929 वोटों से जीत हासिल की। ​​कांग्रेस के सीपी योगेश्वर ने जेडीएस-बीजेपी के निखिल कुमारस्वामी को हराया।

    कांग्रेस ने संदूर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। यहां कांग्रेस की अन्नपूर्णा तुकाराम ने बीजेपी के बी हनुमंतप्पा को 9,568 वोटों से हराया है। शिगगांव विधानसभा सीट पर भी पार्टी जीती है। बीजेपी के भरत बोम्मई कांग्रेस के यासिर पठान से 13,446 मतों से हार गए हैं।

    सुरजेवाला ने कहा, " यह मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व की जीत! कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कांग्रेस की गारंटी और कांग्रेस सरकार की नीतियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नेतृत्व की जीत है।"

    यह भी पढ़ें: 'EVM के होते चुनाव निष्पक्ष नहीं हो सकता...', महाराष्ट्र में बुरी हार के बाद कांग्रेस का आया बयान

    यह भी पढ़ें: '99 फीसदी कैसे चार्ज हो सकती है', पति फहाद हारे तो स्‍वरा भास्‍कर ने EVM पर फोड़ा ठीकरा; कितने वोटों से जीतीं सना मलिक?