Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीजफायर उल्लंघन का मुद्दा उठाकर UN में victim card खेल सकता है पाकिस्तान: भारतीय सेना

    By Ayushi TyagiEdited By:
    Updated: Fri, 16 Aug 2019 03:12 PM (IST)

    कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के साथ बैठक करने जा रहा है। ऐसे में भारतीय सेना का कहना है कि वह सीजफायर उल्लंघन का मुद्दा उठाकर vict ...और पढ़ें

    Hero Image
    सीजफायर उल्लंघन का मुद्दा उठाकर UN में victim card खेल सकता है पाकिस्तान: भारतीय सेना

    नई दिल्ली,एजेंसी। कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान अभी भी अलग-अलग देशों के दरवाजे खटखटा रहा है। आज जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में चर्चा करने जा रहा है। भारतीय सेना के सूत्र ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने पिछले कुछ दिनों में हथियार और क्षेत्र के संदर्भ में 'संघर्ष विराम उल्लंघन' को बढ़ा दिया है। फिलहाल उसका उद्देश्य कश्मीर मुद्दे पर दुनिया का ध्यान आकर्षित करना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    पाकिस्तान सेना लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। वहीं  भारतीय सेना ने सीमा पर पाकिस्तान आर्मी को एक और करारा जवाब दे रही है। भारतीय सेना ने सीमा पर गोलीबारी में एक और पाकिस्तानी सैनिक को ढेर कर दिया।

    पाकिस्तानी आर्मी ने शुक्रवार को कहा कि एक दिन पहले सीजफायर उल्लंघन में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई गोलीबारी में एक और पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी कि उनका एक और पाकिस्तानी सैनिक सीमा पर मारा गया है।

     बता दें, इससे पहले भारतीय सेना ने गुरुवार को सीमा पर गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया था। इस तरह भारत ने पिछले 24 घंटे में 4 पाकिस्तानी सैनिकों को सीमा पर मार गिराया है।सेना के सूत्रों ने जानकारी दी की गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उरी और राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।