Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'INDIA' गठबंधन ने दिया नारा 'जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया', 26 दलों ने तय की 2024 की अपनी चुनावी टैगलाइन

    By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Wed, 19 Jul 2023 08:11 PM (IST)

    भाजपा नेताओं ने इंडिया और भारत के बीच दूरी को लेकर विपक्ष पर सवाल दागने शुरू कर दिए। विपक्षी सूत्रों के अनुसार बेंगलुरू बैठक के दौरान विपक्ष के कई नेत ...और पढ़ें

    Hero Image
    चौबीस घंटे के अंदर 26 दलों के गठबंधन ने तय किया 2024 का अपना चुनावी टैगलाइन

    नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। एनडीए के खिलाफ बने 26 विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने गठबंधन के नामकरण के दूसरे दिन ही अपना सियासी टैगलाइन भी तय कर लिया है।

    क्या होगा 2024 के चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन का नारा?

    इंडिया और भारत के बीच दूरी के विवाद बनने से पहले ही विराम देने के लिए इंडिया गठबंधन ने अपनी टैगलाइन के जरिए भारत को जोड़ते हुए ऐसे सवालों को थामने की कोशिश की है। इसीलिए चौबीस घंटे के अंदर इंडिया ने अपना टैगलाइन ''जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया'' जारी करने में देर नहीं लगाई। विपक्षी दलों ने इसी के साथ यह तय कर लिया है कि ''जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया'' 2024 के चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन का नारा होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या कहा केसी वेणुगोपाल ने ?

    कांग्रेस के आधिकारिक टविटर हैंडल पर यह नारा एक संक्षिप्त वीडियो के साथ जारी हुआ। वहीं कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने असम के मुख्यमंत्री भाजपा नेता हिमंता विश्व सरमा की विवादस्पद टिप्पणियों का टविटर पर जवाब देते हुए ''जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया'' का जिक्र कर इस नारे को 26 दलों की साझी सियासी पूंजी बनाने का साफ संदेश दिया।

    सीएम सरमा ने टविटर प्रोफाइल से इंडिया हटा कर लिखा भारत

    तृणमूल कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने भी विपक्षी गठबंधन के इस टैगलाइन पर सबकी सहमति बनने की बात कही। बेंगलुरू में विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखे जाने का ऐलान होने के बाद एनडीए-भाजपा खेमे ने नाम पर विवादों की गुंजाइश बनाने की तत्काल कोशिश शुरू कर दी। असम के सीएम सरमा ने मंगलवार को ही इंडिया को अंग्रेजों की गुलाम मानसिकता से जोड़ते हुए टविटर के अपने प्रोफाइल से इंडिया हटा कर भारत लिख दिया।

    भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर दागे सवाल

    भाजपा नेताओं ने इंडिया और भारत के बीच दूरी को लेकर विपक्ष पर सवाल दागने शुरू कर दिए। विपक्षी सूत्रों के अनुसार बेंगलुरू बैठक के दौरान विपक्ष के कई नेताओं ने भी भारत को गठबंधन की आत्मा से जोड़ने की जरूरत बताई थी। इसीलिए ''जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया'' को टैगलाइन बनाने का निर्णय लिया गया है और सभी 26 दलों की यह साझी सियासी विरासत होगी। टैगलाइन को अंतिम रूप देने में कई विपक्षी नेताओं ने योगदान दिया।

    इंडिया भारत है और भारत इंडिया है : केसी वेणुगोपाल

    केसी वेणुगोपाल ने भारत और इंडिया का विवाद उठाने वाले असम के मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए बुधवार को टवीट में कहा उनका बयान भाजपा की विभाजनकारी सोच को प्रदर्शित कर रहा है क्योंकि वे हमारे देश को कई नामों पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। इंडिया भारत है और भारत इंडिया है। सरमा ने कभी संविधान को देखा, पढ़ा होता, तो अनुच्छेद-एक बिल्कुल स्पष्ट है।

    केसी वेणुगोपाल ने दी सीएम सरमा को नसीहत

    केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरमा रोजाना लोगों को धार्मिक, जाति, समुदाय और क्षेत्रीय आधार पर विभाजित करते हैं। क्या क्रिकेट के मैदान पर भारत की जय-जयकार करने वाले लोग भारतीय नहीं हैं? क्या वे भारतीय जो दुनिया को गर्व से बताते हैं कि वे भारतीय हैं, क्या कम देशभक्त हैं? सरमा को नसीहत देते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि भारत को गलत नजरिए से देखना बंद करे और देखें कि हमें क्या एकजुट करता है।

    हमारी देशभक्ति, हमारा भाईचारा और हमारा स²भाव ही हमें भारतीय बनाता है। इसी के आखिर में वेणुगोपाल ने ''जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया'' का उपयोग किया है।