Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भाजपा की विचारधारा को हटाकर ही देश कर सकता है विकास', इंडी गठबंधन की रैली में ऐसा क्यों बोले कांग्रेस अध्यक्ष

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Sun, 31 Mar 2024 04:14 PM (IST)

    INDI Alliance rally कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जब तक हम लोग पीएम मोदी और भाजपा की विचारधारा को नहीं हटाते तब तक देश में समृद्धि नहीं आ सकती। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यों में भाजपा सरकारें बनाने के लिए विपक्षी दलों नेताओं को धमकाने के लिए संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

    Hero Image
    INDI Alliance rally भाजपा पर बरसे खरगे।

    एजेंसी, नई दिल्ली। INDI Alliance rally दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में आज विपक्षी इंडी गठबंधन ने महारैली कर भाजपा पर हमकर हमला बोला। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी से लेकर कई पार्टियों ने केंद्र पर सरकारी एजेंसियों का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर विपक्षी पार्टियों को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्र पर बरसे खरगे

    खरगे ने कहा कि जब तक हम लोग मोदी और भाजपा की विचारधारा को नहीं हटाते तब तक देश में समृद्धि नहीं आ सकती। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यों में भाजपा सरकारें बनाने के लिए विपक्षी दलों, नेताओं को धमकाने के लिए संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

    विपक्ष को एकजुट होकर लड़ना होगा चुनाव

    कांग्रेस अध्यक्ष ने आरएसएस-भाजपा गठबंधन को जहर बताते हुए कहा कि इन्होंने देश को "बर्बाद" कर दिया है और आगामी लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल को हराने के लिए सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने का आह्वान किया। 

    रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली में खरगे ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र, देश और संविधान को बचाने के लिए है।

    लोकतंत्र को बचाना रैली का उद्देश्य

    खरगे ने कहा कि रैली का उद्देश्य दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध करने के साथ लोकतंत्र को बचाना है। बता दें कि रैली में केजरीवाल और सोरेन दोनों की पत्नियां भी मौजूद थीं और उन्होंने रैली को संबोधित भी किया।

    खरगे ने कहा, "हमें एकजुट होने की जरूरत है और तभी हम भाजपा से लड़ पाएंगे। अगर हम एक-दूसरे पर हमला करते रहेंगे और लड़ते रहेंगे तो हम सफल नहीं होंगे।"

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि इस चुनाव में कोई बराबरी का मौका नहीं है। पीएम मोदी ने जमीन खोद दी है और विपक्ष से वहां क्रिकेट खेलने के लिए कह रहे हैं।