विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind-Aus मैच में PM Modi के जाने पर कांग्रेस ने कसा तंज, तो भाजपा ने भी किया पलटवार

By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
Published: Thu, 09 Mar 2023 11:33 AM (IST)

PM Modi in Ind Aus Match पीएम मोदी के भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच देखने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचने पर कांग्रेस नेता जयराम ...और पढ़ें

PM Modi in Ind Aus Match पीएम मोदी पर कांग्रेस का तंज।
PM Modi in Ind Aus Match पीएम मोदी पर कांग्रेस का तंज।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। PM Modi in Ind Aus Match भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में हो रहा है। खास बात यह है कि इस मैच को देखने प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज भी पहुंचे। दोनों को लैप ऑफ ऑनर भी दिया गया, जिसपर कांग्रेस-भाजपा में वार-पलटवार भी देखने को मिला।

जयराम रमेश ने पीएम को बताया आत्ममुग्ध 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अपने द्वारा बनाए गए अपने ही नाम वाले स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर लेना किसी आत्ममुग्ध व्यक्ति को ही अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि ये "आत्म-जुनून की हद" है। जयराम ने इसी के साथ कहा कि पीएम मोदी का उन्हीं की फोटो के साथ स्वागत भी किया जा रहा है।

भाजपा बोली- ये क्रिकेट डिप्लोमेसी है

भाजपा ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि ये असल में क्रिकेट डिप्लोमेसी है, जो पीएम मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में आगे काम करता दिखेगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती के 75 साल पूरे

बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती को 75 साल पूरे होने पर दोनों देशों के बीच हो रहे इस मैच को यादगार क्षण के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम  एंथनी अल्बानीज एक अलग डिजाइन की गई गोल्फ कार पर पूरे मैदान में घूमें और उन्हें लैप ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि इस कार पर एक होर्डिंग भी लगा था, जिसपर लिखा था- "75 इयर्स ऑफ फ्रेंडशिप थ्रू क्रिकेट''।

4 दिन की भारत यात्रा पर हैं ऑस्ट्रेलियाई पीएम

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज भारत की 4 दिवसीय यात्रा पर बीते दिन आए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस बीच कई समझौते भी हो सकते हैं।