विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Election Result: 'ऐसा बयान आज तक के इतिहास में नहीं सुना', चुनाव आयोग ने खरगे को लिखी चिट्ठी में ऐसा क्यों कहा?

Published: Wed, 09 Oct 2024 04:34 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2024 04:48 PM (IST)

Haryana Election Result चुनाव नतीजों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र ...और पढ़ें

Haryana Election Result खरगे को चुनाव आयोग का पत्र।
Haryana Election Result खरगे को चुनाव आयोग का पत्र।

HighLights

  1. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनाव नतीजों के दौरान वोटों की गिनती जानबूझकर धीमी हुई।
  2. आयोग ने कहा- हम खरगे और राहुल गांधी का बयान पार्टी की औपचारिक स्थिति मानते हैं।

एजेंसी, नई दिल्ली। हरियाणा चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनाव नतीजों के दौरान वोटों की गिनती जानबूझकर कम स्पीड से की गई। वहीं, कुछ नेताओं ने तो ईवीएम तक पर सवाल उठाए हैं।

खरगे को EC का पत्र

इस बीच आयोग ने खरगे को लिखे पत्र में कहा,

आपके और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयानों पर हमने गौर किया है, जिसमें हरियाणा के नतीजों को "अप्रत्याशित" बताया गया है और कांग्रेस ने इसका विश्लेषण करने और अपनी शिकायतों के साथ चुनाव आयोग से संपर्क करने का प्रस्ताव रखा है। जिसे हमने गंभीरता से लिया है।

ऐसा बयान कभी नहीं सुना

आयोग ने कहा कि कांग्रेस नेताओं जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने कहा कि ये चुनाव परिणाम अस्वीकार्य हैं।  देश की समृद्ध लोकतांत्रिक विरासत में ऐसा बयान हमने कभी नहीं सुना। ये बयान अभिव्यक्ति की आजादी से कोसों दूर है और यह वैधानिक और नियामक चुनावी ढांचे के अनुसार व्यक्त लोगों की इच्छा की अलोकतांत्रिक अस्वीकृति की ओर बढ़ता है।

कांग्रेस नेताओं को मिलने के लिए बुलाया

चुनाव आयोग ने कहा कि हम पार्टी अध्यक्ष और राहुल गांधी का बयान चुनावी नतीजों पर पार्टी की औपचारिक स्थिति मानते हैं। इसके चलते चुनाव आयोग ने आज शाम 6 बजे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मिलने पर सहमति जताई है।