Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर्षवर्धन श्रृंगला नए विदेश सचिव नियुक्त, 29 जनवरी को करेंगे पदभार ग्रहण

    By Bhupendra SinghEdited By:
    Updated: Tue, 24 Dec 2019 02:44 AM (IST)

    श्रृंगला दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक हैं। भारतीय विदेश सेवा में आने से पहले उन्होंने कारपोरेट और सार्वजनिक क्षेत् ...और पढ़ें

    Hero Image
    हर्षवर्धन श्रृंगला नए विदेश सचिव नियुक्त, 29 जनवरी को करेंगे पदभार ग्रहण

    नई दिल्ली, प्रेट्र। अनुभवी राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला सोमवार को नए विदेश सचिव नियुक्त किए गए हैं। उनका कार्यकाल दो वर्षो का होगा और वह मौजूदा विदेश सचिव विजय गोखले की जगह लेंगे।

    श्रृंगला अभी अमेरिका में राजदूत हैं

    भारत के पड़ोसी मामलों के विशेषज्ञ माने जाने वाले 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) के अधिकारी श्रृंगला अभी अमेरिका में राजदूत हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत ट्रंप प्रशासन के बढ़ते दबाव और क्षेत्र में चीन के सैन्य एवं आर्थिक प्रभाव का विस्तार समेत विदेश नीति की कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। विदेश सचिव के रूप में श्रृंगला की तात्कालिक चुनौती कूटनीतिक संपर्को को सही रास्ते पर लाने की होगी। नागरिकता (संशोधन) कानून को लेकर कुछ देश और वैश्विक संस्थाएं भारत की आलोचना कर रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए विदेश सचिव के रूप में श्रृंगला 29 जनवरी को करेंगे पदभार ग्रहण

    मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नए विदेश सचिव के रूप में श्रृंगला की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। इस संबंध में जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि वह 29 जनवरी को अपनी नई भूमिका का पदभार ग्रहण करेंगे। इससे एक दिन पहले वर्तमान विदेश सचिव विजय गोखले अपना कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं।

    सरकार ने वरिष्ठता के सिद्धांत का पालन नहीं किया

    इस शीर्ष पद पर श्रृंगला की नियुक्ति में सरकार ने वरिष्ठता के सिद्धांत का पालन नहीं किया है। इस पद की दौड़ में ब्रिटेन में भारत की उच्चायुक्त 1982 बैच की आइएफएस अधिकारी रुचि घनश्याम भी थीं।

    35 वर्षो के कार्यकाल के दौरान विभिन्न पदों पर रहे

    राजनयिक अधिकारी के रूप में अपने 35 वर्षो के कार्यकाल के दौरान श्रृंगला ने नई दिल्ली और विदेशों में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। वह बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त और थाइलैंड में भारत के राजदूत रह चुके हैं। इसके अलावा फ्रांस, वियतनाम, इजरायल और दक्षिण अफ्रीका में भी उन्होंने सेवाएं दी हैं।

    विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में श्रृंगला संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं

    विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में श्रृंगला संयुक्त सचिव के रूप में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार और मालदीव के साथ भारत के रिश्तों की देखरेख की। मंत्रालय में वह संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक और सार्क डिवीजन के प्रमुख रह चुके हैं। इससे पहले वह नेपाल और भूटान से संबंधित उत्तरी डिवीजन के निदेशक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

    श्रृंगला ने ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में निभाई थी प्रमुख भूमिका

    श्रृंगला ने सितंबर में ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त रूप से प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया था।

    श्रृंगला दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक हैं

    श्रृंगला दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक हैं। भारतीय विदेश सेवा में आने से पहले उन्होंने कारपोरेट और सार्वजनिक क्षेत्र में काम किया था। उन्होंने संघर्ष रोकथाम, आर्थिक कूटनीति, प्रवासी भारतीय और भारत-बांग्लादेश संबंध का अध्ययन किया है और उसपर अध्ययन सामग्री प्रकाशित कराई।