Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Gujarat Election Result 2022: गुजरात में इन 5 वजहों से बुरी तरह हारी कांग्रेस, पांचवां कारण कर देगा हैरान

    By Mahen KhannaEdited By:
    Updated: Thu, 08 Dec 2022 05:47 PM (IST)

    Gujarat Election Result 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। 182 सीटों वाली विधानसभा में अकेले भाजपा ने 150 से ज्यादा सीटें पाई हैं तो वहीं कांग्रेस को बुरी हार का मुंह देखना पड़ा है। आइए जानें इसके कारण..

    Hero Image
    Gujarat Election Result 2022 गुजरात में कांग्रेस की हार के यह है कारण।

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Gujarat Election Result 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा को भारी सीटों से जीत मिलती दिख रही है। कुल 182 सीटों में से भाजपा फिलहाल 156 सीटों से आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन पिछली बार से भी खराब रहा है। कांग्रेस को 17 सीटें मिलती दिख रही है। आम आदमी पार्टी का 5 सीटों से खाता खुलता दिख रहा है और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी का खाता तो खुल गया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी का ऐसा हाल होता ये किसी ने सोचा तक नहीं था। कांग्रेस की इस हार में कई कारण छिपे हैं, आइए जानें आखिर क्या हैं वे.....

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली वजह- पीएम मोदी का चेहरा

    कांग्रेस की इस बड़ी हार के सबसे बड़े कारणों में से एक पीएम मोदी का गृह क्षेत्र गुजरात होना है। गुजरात के लोग पीएम मोदी को काफी पसंद करते हैं, इसलिए वे किसी भी कारण से उनकी पार्टी को हराना पसंद नहीं करते। वहीं, पीएम मोदी का धुआंधार प्रचार भी इस हार का कारण है। 

    दूसरी वजह- AAP की बंपर एंट्री

    कांग्रेस की हार की दूसरी वजह आम आदमी पार्टी की गुजरात में बड़ा वोट शेयर पाना रहा है। गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सीटें को ज्यादा नहीं पाई लेकिन 12 फीसद से अधिक वोट पाए हैं, यही वजह है कि कांग्रेस का वोट प्रतिशत काफी कम हो गया और उसे ऐसी हार का मुंह देखना पड़ा।

    तीसरा कारण- कांग्रेस के बड़े नेताओं की नामौजूदगी

    गुजरात चुनाव में कांग्रेस की हार का तीसरा कारण खुद पार्टी के बड़े नेता रहे। राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं की रैली का न होना भी इसका कारण रहा। गुजरात के 10 बार के कांग्रेस MLA रहे बड़े आदिवासी नेता मोहन्सिन रथवा और हिमांशु व्यास का भाजपा में जाना भी कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है।

    चौथा कारण- रावण मुद्दा

    गुजरात में कांग्रेस की हार का एक बड़ा कारण रावण मद्दा भी रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की रावण से तुलना करना पार्टी को बड़ा नुकसान दे गया। भाजपा और खुद पीएम मोदी ने इस बयान को भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। पीएम ने कहा था कि कांग्रेस में मुझे गाली देने की होड़ लगी है और जनता इसका जवाब देगी। 

    पांचवा कारण- वाटीदारों के वोट

    कांग्रेस की हार की सबसे बड़ी और हैरान कर देने वाली वजह पाटीदारों का वोट है। इस चुनाव में पाटीदारों का एकमुश्त वोट भाजपा को गया है। पिछले चुनाव में इन्हीं पाटीदार वोटों के कारण कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी।