Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूपेंद्रभाई पटेल (Bhupendrabhai Patel)

    By Achyut KumarEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sat, 15 Jul 2023 06:48 AM (IST)

    15 जुलाई... यानी आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल का जन्मदिन है। उनके नेतृत्व में ही 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने गढ़ में प्रचंड जीत हासिल कर लगातार सातवीं बार सत्ता पर कब्जा किया था। इस चुनाव में पटेल ने सबसे ज्यादा एक लाख 92 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। आइए उनके जन्मदिन पर आज उनकी जिंदगी और सियासी सफर पर एक नजर डालते हैं...

    Hero Image
    Gujarat CM Bhupendrabhai Patel Birthday Today: बिल्डर से लेकर मुख्यमंत्री तक, ऐसा रहा भूपेंद्र पटेल का सियासी सफर

    Gujarat CM Bhupendrabhai Patel Birthday: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल का आज जन्मदिन है। वे लगातार दूसरी बार राज्य के सीएम बने हैं। पटेल ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में घाटलोडिया सीट से एक लाख 92 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूपेंद्रभाई पटेल को किस नाम से बुलाते हैं?

    भूपेंद्रभाई पटेल (Bhupendrabhai Patel) को उनके सरल स्वभाव और मिलनसार प्रवृति के कारण 'अजातशत्रु' कहा जाता है। लोग उन्हें प्यार से दादा कहकर भी बुलाते हैं। आइए, आज उनसे जुड़े इन प्रश्नों का जवाब जानते हैं...

    • भूपेंद्र पटेल कौन हैं?

    • भूपेंद्र पटेल का जन्म कब व कहां हुआ था?

    • भूपेंद्र पटेल का जीवन परिचय?

    • भूपेंद्र पटेल पहली बार विधायक कब बने?

    • भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री के रूप में कब शपथ ली?

    • भूपेंद्र पटेल किस पार्टी के नेता हैं?

    • भूपेंद्र पटेल के पुत्र का क्या नाम है?

    • भूपेंद्र पटेल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कब की थी?

    • भूपेंद्र पटेल की उम्र कितनी है?

    भूपेंद्र पटेल का जीवन परिचय (Bhupendra Patel Biography)

    भूपेंद्र पटेल का जन्म 15 जुलाई 1962 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। वे पाटीदार समाज से संबंध रखते हैं। उन्होंने गवर्नटमेंट पॉलिटेक्निक अहमदाबाद से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा लेने के बाद बिल्डर के रूप में भी काम किया था।

    भूपेंद्र पटेल के परिवार में कौन-कौन हैं? (Bhupendra Patel Family)

    भूपेंद्र पटेल के पिता का नाम रजनीकांत और माता का नाम हेतल पटेल है। उनके भाई का नाम केतन पटेल है। भूपेंद्र पटेल के बेटे का नाम अनुज पटेल और बहू का नाम देवांशी है।

    भूपेंद्र पटेल का सियासी सफर (Bhupendra Patel Political Journey)

    भूपेंद्र पटेल के सियासी सफर की शुरुआत 1995 के नगरपालिका चुनाव से हुई। वे 1999 में मेमनगर नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद 2008 से लेकर 2010 तक वे अहमदाबाद नगर निगम के उपाध्यक्ष रहे। वहीं, 2015 से 2017 के बीच उन्होंने अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का कामकाज संभाला। उनकी छवि एक कुशल प्रशासक की है। वे कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं।

    भूपेंद्र पटेल पहली बार विधायक कब बने?

    भूपेंद्र पटेल की राजनीतिक करियर में साल 2017 नया मोड़ लेकर आया। इस साल उन्हें पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल की घाटलोदिया सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया, जहां उन्होंने एक लाख 17 हजार मतों से प्रचंड जीत हासिल की और पहली बार विधायक बने।

    भूपेंद्र पटेल के शौक क्या-क्या हैं?

    भूपेंद्र पटेल को राजनीति के अलावा क्रिकेट और बैडमिंटन खेलने का भी शौक है। वे कई बार प्रोटोकॉल तोड़कर लोगों के बीच चाय पीते भी दिख जाते हैं।

    भूपेंद्र पटेल के पास कितनी संपत्ति है? (Bhependra Patel Property)

    एफिडेविट की माने तो भूपेंद्र पटेल के पास आठ करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति है। उनके नाम पर कोई जमीन नहीं है। वहीं, उनकी पत्नी के नाम पर 16 लाख 30 हजार रुपये की जमीन है। इसके साथ ही, 'दादा' के पास दो लाख 15 हजार 450 रुपये, जबकि उनकी पत्नी के पास तीन लाख 52 हजार 350 रुपये नकद हैं। इसके अलावा, उनके पास करीब 25 लाख, जबकि उनकी पत्नी के पास 47 लाख 50 हजार रुपये के गहने जेवरात हैं।

    भूपेंद्र पटेल पहली बार CM कब बने?

    भूपेंद्र पटेल ने पहली बार 13 सितंबर 2021 को गुजरात के सीएम के रूप में शपथ ली थी। उनसे पहले विजय रुपाणी राज्य के मुख्यमंत्री थे। रुपाणी के 11 सितंबर 2021 को इस्तीफा देने के बाद 12 सितंबर को गांधीनगर में हुई बैठक में पटेल को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने 13 सितंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

    भूपेंद्र पटेल दूसरी बार मुख्यमंत्री कब बने?

    गुजरात में 2022 में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा ने 182 सीटों में से 156 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही, पार्टी ने लगातार सातवीं बार राज्य में सरकार बनाई। इसके बाद 12 दिसंबर 2022 को भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

    भूपेंद्र पटेल कैसे नेता हैं?

    भूपेंद्र पटेल की लोग उनकी साफ-सुथरी छवि को लेकर प्रशंसा करते हैं। उनके खिलाफ कभी कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ अपने कामकाज के तरीके के चलते उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने अपनी अलग छवि बनाई है। उन्हें पूर्व सीएम और उत्तर प्रदेश की मौजूदा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का करीबी भी माना जाता है।

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

    भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 12 दिसंबर 2022 को सीएम के रूप में लगातार दूसरी बार शपथ ली।

    भूपेंद्र पटेल का जन्म 15 जुलाई 1962 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। वे लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने हैं।

    भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार 13 सितंबर 2021 को शपथ ली थी। उन्होंने दूसरी बार 12 दिसंबर 2022 को सीएम पद की शपथ ली।

    भूपेंद्र पटेल भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। उन्होंने भाजपा के टिकट पर ही पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे।

    भूपेंद्र पटेल के पुत्र का नाम अनुज पटेल है। उनकी बहू का नाम देवांशी है।