Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat Assembly Elections के पहले चरण में 21 प्रतिशत दागदार उम्मीदवार, आंकड़ों से जानिए; दलों की स्थिति

    By Jagran NewsEdited By: Sanjay Pokhriyal
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 09:58 AM (IST)

    Gujarat Assembly Elections 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण में 788 उम्मीदवार मैदान में हैं जो 89 क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। एडीआर ने वर्ष 2017 की तुलना में इस बार चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों पर दर्ज आपराधिक मामलों उनकी संपत्तियों का आकलन किया।

    Hero Image
    Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात चुनाव में 21 प्रतिशत दागदार उम्मीदवार

    नई दिल्ली, नेशनल डेस्क: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण में 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने वर्ष 2017 की तुलना में इस बार चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों पर दर्ज आपराधिक मामलों, उनकी संपत्तियों का आकलन किया। इसके अनुसार पिछली विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार दागी उम्मीदवारों की संख्या में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या में भी छह प्रतिशत की बढ़ोतरी है। सभी दलों के उम्मीदवारों की संपत्तियों में बढ़ोत्तरी भी हुई है। राजनीतिक दलों में सबसे ज्यादा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार आम आदमी पार्टी से हैं।आंकड़ों से जानिए, दलों की स्थिति:

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    53 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति

    पहले चरण में 53 प्रतिशत प्रत्याशी हैं, जिनकी संपत्ति दो करोड़ या इससे ज्यादा है। पिछले विस चुनाव में बीटीपी के 79 प्रत्याशी करोड़पति थे। हालांकि इस बार पहले चरण में पार्टी ने मात्र 14 प्रत्याशी उतारे हैं, जिनमें कोई करोड़पति नहीं है।

    9 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला दर्ज

    • 3 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या का मामला
    • 12 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास का मामला
    • 28 रेड अलर्ट निर्वाचन क्षेत्र हैं, जहां चुनाव लड़ रहे तीन या उससे अधिक उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की दी है जानकारी

    आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार छह प्रतिशत बढ़े

    पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की संख्या में छह प्रतिशत और गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की संख्या में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    आप में सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार

    गुजरात विधानसभा चुनाव में मुख्य रूप से चार राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस, आप और भारतीय ट्राइबल पार्टी के उम्मीदवार सामने हैं। इनमें से सबसे ज्यादा दागी प्रत्याशी आप में है।

    चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि गुजरात में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। 51782 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। 142 मॉडल मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए 182 विशेष पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। महिलाओं के लिए 1274 पोलिंग स्टेशन होंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner