Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Goa Election 2022: गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए कल होगा मतदान, इस बार सत्तारूढ़ भाजपा की राह नहीं होगी आसान!

    By Mohd FaisalEdited By:
    Updated: Sun, 13 Feb 2022 10:59 AM (IST)

    गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव-प्रचार शनिवार को समाप्त हो गया है। राज्य में सोमवार को 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। हालांकि गोवा विधानसभा चुनाव में इस बार मुकाबला कड़ा है। सत्ताधारी दल भाजपा को कई विपक्षी दलों से कड़ी चुनौती मिल रही है।

    Hero Image
    गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए कल होगा मतदान फाइल फोटो

    पणजी, एएनआइ: गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव-प्रचार शनिवार को समाप्त हो गया है। राज्य में सोमवार को एक ही चरण में 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। हालांकि, गोवा विधानसभा चुनाव में इस बार मुकाबला कड़ा है। सत्ताधारी दल भाजपा को कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों से कड़ी चुनौती मिल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    40 सीटों पर है कड़ा मुकाबला

    दरअसल, गोवा विधानसभा में 40 सीटे हैं, जिसमें से भाजपा के पास वर्तमान में 17 विधायक हैं, और उसे महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP), गोवा फारवर्ड पार्टी (GFP) के विजय सरदेसाई और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। गोवा फारवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के तीन-तीन विधायक हैं। जबकि दूसरी ओर कांग्रेस के पास 15 विधायक हैं। हालांकि, इस बार गोवा विधानसभा चुनाव में अलग-अलग राजनीतिक दलों के कुल 301 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। गोवा विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा शिवसेना गठबंधन चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

    पिता की सीट पर बेटे की अग्नि परीक्षा

    वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर भी अपने पिता की परंपरागत पणजी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि, पणजी विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा ने पणजी सीट से अतानासियो ‘बाबुश मोनसेरेट को मैदान में उतारा है। हाल ही में अतानासियो ‘बाबुश मोनसेरेट कांग्रेस के 9 अन्य विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे।

    राज्य की चुनावी राजनीति में पणजी विधानसभा सीट का अपना ही महत्व है। पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पणजी विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था, और वह राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

    कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

    बता दें कि, गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने ताकत झोक दी थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव के साथ विधानसभा चुनाव में जमकर प्रचार किया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा कराए गए विकास कार्यों को लेकर जनता से वोट की अपील की। साथ ही उन्होंने राज्य में लोगों के कल्याण में बाधा डालने के लिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की आलोचना की। गोवा कांग्रेस प्रदेश समिति के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने भी गोवा में मतदाताओं के लिए एक वीडियो संदेश साझा किया। उन्होंने राज्य में पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को बखान किया।

    विपक्षी दलों ने लगाया चुनाव-प्रचार में जोर

    इसके अलावा भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी के कई उम्मीदवारों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए वीडियो संदेश साझा किया। इस बीच आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा वादा किया। उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आई तो 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को नकद सहायता और कई समुदायों को अन्य लाभ दिए जाएंगे। हालांकि, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी महाराष्ट्र के सुशासन के माडल को अन्य सभी राज्यों में दोहराए जाने की बात कही। बता दें कि, आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए वकील से नेता बने अमित पालेकर को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। गोवा में वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

    comedy show banner
    comedy show banner