Goa Assembly Election 2022 : आप ने 10 और कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की
Goa Assembly Election 2022चुनाव आयोग के तारीखों की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में तेजी आ गई है। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी (आ ...और पढ़ें

पणजी, एएनआइ। चुनाव आयोग के तारीखों की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में तेजी आ गई है। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। आप ने 10 जबकि कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों का एलान किया। आप की सूची में पार्टी के गोवा इकाई के संयोजक राहुल म्हाम्ब्रे के अलावा रामराव वाघ, सुदेश मायकर, सिसिल रोड्रिग्स, राजेश कलनगुटकर, प्रशांत नाइक, क्रूज सिल्वा, अनूप कुदटरकर, अनिल गांवकर और संदेश तेतेकर का नाम शामिल है। आप अब तक 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सूची जारी की गई। सूची में जीतेंद्र गांवकर, रोडोल्फ लूइस फर्नाडीज, राजेश फालदेसाई, मनीषा शेनवी उसगांवकर, विरियातो फर्नाडीज, ओलेंसियो सिमोस और एवरटानो फुर्तादो का नाम शामिल है। 40 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में पार्टी 15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
Congress issues a list of 7 candidates for Goa Assembly polls pic.twitter.com/WNX0Js6x6j
— ANI (@ANI) January 9, 2022
भाजपा के गजानन ने थामा कांग्रेस का हाथ
शिवोली से भाजपा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गजानन तिल्वे रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कहा, भगवा पार्टी का कोई सिद्धांत नहीं है। भाजपा का मकसद किसी भी हद तक जाकर सिर्फ सत्ता हथियाना है। इस बीच, निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर ने भी कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी है। रविवार को उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।