गांवों के गलियारों से दिल्ली तक पहुंचने का रास्ता है गांव चलो अभियान, भाजपा ने बताया मील का पत्थर
भाजपा ने गांव चलो अभियान के बारे में कहा कि पार्टी का गांव चलो अभियान उसके वोट शेयर को बढ़ाने में एक मील का पत्थर साबित होगा। भाजपा के राष्ट्रीय महास ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। मिशन 2024 में जुटी भाजपा ने अब गांवों के गलियारों से दिल्ली तक पहुंचने का रास्ता बनाने में जुटी हुई है। अभियानों और योजनाओं के माध्यम से आम जन तक पहुंचने की मुहिम में अब गांव चलो अभियान शुरू किया गया है। वहीं, भाजपा ने शुक्रवार को इस अभियान के बारे में कहा कि पार्टी का गांव चलो अभियान उसके वोट शेयर को बढ़ाने में एक मील का पत्थर साबित होगा।
आगामी लोकसभा चुनाव में मांग रहे समर्थक
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत लाखों पार्टी कार्यकर्ता देश के सभी गांवों में मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं और आगामी लोकसभा चुनाव में उनका समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव को लेकर रणनीति का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए 12 लाख कार्यकर्ताओं को अपना संयोजक नियुक्त किया है।
हर एक मतदान के पास पहुंचेंगे कार्यकर्ता
दुष्यंत गौतम ने अभियान का विवरण साझा करते हुए कहा कि कम से कम 12 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी टीमों के साथ समन्वय में पार्टी के अभियान के कार्यान्वयन की निगरानी और देखरेख करने का काम सौंपा गया है और वे अभियान के तहत पार्टी की चुनावी रणनीति के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए अपनी-अपनी इकाइयों में डेरा डालेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अपने प्रवास के दौरान कार्यकर्ता हर मतदाता के पास हर घर तक पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ेंः Parliament: 'चलिए आप लोगों को सजा देनी है', जब लंच टेबल पर PM Modi के साथ मिले विपक्षी सांसद
लोकसभा चुनाव होने तक जारी रहेगा अभियान
उन्होंने कहा कि पार्टी ने गांव चलो अभियान को चार फरवरी को शुरू किया था, जो कि 11 फरवरी तक जारी रहेगा। हालांकि, उन्होंने बताया कि इस अभियान को समाप्त नहीं किया जा रहा है। यह पार्टी का गांव चलो अभियान लोकसभा चुनाव होने तक जारी रहेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।