Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Eknath Gaikwad Passes Away: महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमपी एकनाथ गायकवाड़ का निधन

    By Arun Kumar SinghEdited By:
    Updated: Wed, 28 Apr 2021 12:34 PM (IST)

    Eknath Gaikwad Passes Away पूर्व कांग्रेस सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड़ का मुंबई में निधन हो गया। वह राज्य की मंत्री वर्षा गायकवाड़ के पिता थे। वह कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाते थे।

    Hero Image
    एकनाथ गायकवाड़ का मुंबई में निधन हो गया

    मुंबई, एएनआइ। पूर्व कांग्रेस सांसद, पूर्व मंबई कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ गायकवाड़ का मुंबई में निधन हो गया। एकनाथ गायकवाड महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता थे। उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाते थे। महाराष्ट्र में कांग्रेस को आगे ले जाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। गायकवाड़ ने मुंबई दक्षिण केंद्रीय लोकसभा सीट का दो बार प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने धारावी से तीन बार जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल के एक प्रमुख सदस्य के रूप में भी काम किया था। 2017 से 2020 तक वह मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस सहित तमाम राजनेता उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि पूर्व सांसद और कांग्रेस के कद्दावर नेता एकनाथ गायकवाड़ जी के निधन से हम बेहद दुखी हैं। महाराष्ट्र और राष्ट्र के विकास में उनका योगदान और कांग्रेस पार्टी के लिए उनका समर्पण कई को प्रेरित करेगा। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं।  

    गृह राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता सतेज पाटिल ने एकनाथ गायकवाड़ को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पिछले 20-25 सालों से हम युवा नेता उन्हें एक वरिष्ठ नेता के रूप में देख रहे हैं। उनके जाने से निश्चित रूप से मुंबई प्रदेश कांग्रेस के लिए झटका है। उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में देखा गया है जो सभी को साथ लेकर चलते थे। उनसे बहुत सी बातें सीखी हैं, जैसे किसी के राजनीतिक जीवन में कड़ी मेहनत करने की इच्छा, कुछ हासिल करने का संकल्प।

    मध्य प्रदेश भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एकनाथ गायकवाड जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।