Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुडुचेरी में NDA मंत्रिमंडल में एक महिला समेत पांच मंत्री शामिल, पहली बार भाजपा सरकार में शामिल

    By Arun Kumar SinghEdited By:
    Updated: Sun, 27 Jun 2021 06:27 PM (IST)

    मुख्यमंत्री एन.रंगासामी के नेतृत्व में राजग कैबिनेट में एक महीने की अटकलों के बाद एक महिला पांच नए मंत्रियों को शामिल कर लिया गया है। राजभवन में उप राज्यपाल तमिलीसाइ सौंदाराजन ने ए.नमास्सिवम सी.जयकुमार चंदिरा प्रियंगा के. लक्ष्मीनारायणन और एके साइ जे सरवान कुमार को बतौर मंत्री शपथ दिलाई।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री एन.रंगासामी के नेतृत्व में राजग कैबिनेट

    पुड्डुचेरी, एजेंसियां। मुख्यमंत्री एन.रंगासामी के नेतृत्व में राजग कैबिनेट में एक महीने की अटकलों के बाद एक महिला पांच नए मंत्रियों को शामिल कर लिया गया है। राजभवन में उप राज्यपाल तमिलीसाइ सौंदाराजन ने ए.नमास्सिवम, सी.जयकुमार, चंदिरा प्रियंगा, के. लक्ष्मीनारायणन और एके साइ जे सरवान कुमार को बतौर मंत्री शपथ दिलाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    41 सालों के बाद मंत्रिमंडल में किसी महिला को स्थान

    पुड्डुचेरी के इस मंत्रिमंडल में दो बातें पहली बार हुई हैं। पहली बार भाजपा सरकार में शामिल है और चंदिरा को शपथ दिलाकर 41 सालों के अंतराल के बाद मंत्रिमंडल में किसी महिला को स्थान मिला है। मुख्यमंत्री रंगासामी और अन्य की मौजूदगी में एक समारोह के दौरान सभी मंत्रियों ने ईश्वर के नाम की शपथ लेने के बाद मंत्रियों के पोर्टफोलियो फिलहाल तय नहीं किए गए हैं। लक्ष्मीनारायणन, सी.जयकुमार और प्रियंगा प्रमुख साझीदार एआइएनआरसी के हैं और नमास्सिवम व सरवाना कुमार भाजपा के सदस्य हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि भाजपा इस केंद्र शासित प्रदेश में सरकार का हिस्सा है।

    पीएम मोदी ने दी बधाई

    इसी तरह पहली बार पुडुचेरी के इतिहास में 41 सालों के बाद किसी महिला को मंत्रिमंडल में जगह मिल रही है। वर्ष 1890-83 के बीच दिवंगत कांग्रेस नेता रेणुका अप्पादुरई आखिरी महिला थीं जो इस केंद्र शासित प्रदेश में मंत्री बनी थीं। उन्होंने एमडीआर रामचंद्रन (द्रमुख) के नेतृत्व वाले गठबंधन में शिक्षा विभाग का प्रभार मिला था। पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि पुडुचेरी में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं। ईश्वर करे यह टीम दृढ़ संकल्प के साथ काम करे और पुडुचेरी के अद्भुत लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे।