Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Exit Poll 2024: इन दो सीटों पर NDA सबको चौंकाएगा, पहली बार होगी जीत; शरद पवार को लगेगा बड़ा झटका

    Exit Poll 2024 एग्जिट पोल में भाजपा को अकेले दम पर 300 पार सीटें मिल रही हैं। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा नीत एनडीए दो सीटों पर इतिहास रचने वाली है। ये दो सीटें मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की हैं जहां भाजपा का जीतना नामुमकिन माना जा रहा था। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने जा रही है।

    By Mahen Khanna Edited By: Mahen Khanna Updated: Sun, 02 Jun 2024 12:36 PM (IST)
    Hero Image
    Exit Poll 2024 भाजपा नीत एनडीए को होगा बड़ा फायदा।

    जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) में भाजपा की एकतरफा जीत का अनुमान लगाया जा रह है। ज्यादातर एग्जिट पोल भाजपा को 300 पार सीटें दे रहे हैं। इन एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा नीत एनडीए दो सीटों पर इतिहास रच सकता है। ये दो सीटें मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की हैं, जहां भाजपा का जीतना नामुमकिन माना जा रहा था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस का गढ़ छीन सकती है भाजपा

    एग्जिट पोल में कई राज्यों में भाजपा विपक्ष का सूपड़ा साफ कर रही है। इसी में मध्यप्रदेश भी शामिल है, जहां एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने जा रही है। यहां तक की कांग्रेस और कमलनाथ परिवार का गढ़ माने जाने वाला छिंडवाड़ा (Chhindwara Exit poll) भी उनके हाथ से जा सकता है। इससे पहले भाजपा 1997 में ही केवल ये सीट जीत सकी थी।

    स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल के अनुसार, छिंदवाड़ा में इस बार कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ हार सकते हैं।

    ननद पर भारी पड़ेगी भाभी

    महाराष्ट्र में भी एनडीए नया इतिहास रचने की ओर है। पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार का गढ़ माने जाने वाली बारामती (baramati exit poll) सीट पर इस बार एनडीए बाजी मार सकती है।

    यहां शरद पवार की पार्टी से उम्मीदवार सुप्रिया सुले (supriya sule) का मुकाबला उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से है। एग्जिट पोल के अनुसार, सुनेत्रा इस सीट पर जीतती दिख रही हैं।