Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    तमिलनाडु को परिवारवाद से मुक्त करने की 'एन मन, एन मक्कल' यात्रा; हर विधानसभा में जाएंगे अन्नामलाई: अमित शाह

    By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 08:34 PM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को छह महीने लंबी पदयात्रा एन मन एन मक्कल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि एन मन एन मक्कल यात्रा केवल राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह यात्रा महान तमिल भाषा को पूरी दुनिया में पहुंचाने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा तमिलनाडु को परिवारवाद से मुक्त करने की यात्रा है।

    Hero Image
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो: ट्विटर)

    चेन्नई, ऑनलाइन डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को छह महीने लंबी पदयात्रा 'एन मन, एन मक्कल' (मेरी भूमि, मेरे लोग) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल में नहीं बोल पाने के लिए मैं क्षमा मांगता हूं। भारत की परंपरा, भारत की महान संस्कृति, हमारे धर्म की साक्षी विरासत रामेश्वरम को मैं प्रणाम करता हूं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विपक्षियों पर बरसे अमित शाह

    इसी बीच अमित शाह ने कांग्रेस और द्रमुक सहित उसके सहयोगियों की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनके गठबंधन का नाम बदलकर इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) करने से कुछ नहीं होगा।

    उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस और द्रमुक सहित उसके सहयोगी दल लोगों के पास वोट मांगने जाएंगे, तो जनता को यूपीए सरकार के दौरान 2जी घोटाले और राष्ट्रमंडल खेल घोटाले सहित भ्रष्टाचार याद आएगा।

    'PM मोदी ने तमिल संस्कृति का किया सम्मान'

    उन्होंने पूछा,

    कांग्रेस-द्रमुक और सहयोगियों ने धारा 370 हटाने का विरोध किया, कश्मीर हमारा है या नहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तमिल पैरोकारी को आगे बढ़ाते हुए शाह ने कहा कि मोदी ने नये संसद भवन में सेंगोल स्थापित करके तमिल संस्कृति का सम्मान किया है।

    क्या कुछ बोले गृह मंत्री?

    अमित शाह ने कहा,

    'एन मन, एन मक्कल' यात्रा केवल राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह यात्रा महान तमिल भाषा को पूरी दुनिया में पहुंचाने की यात्रा है। एन मन, एन मक्कल तमिल संस्कृति को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और कलकत्ता से लेकर सोमनाथ तक पहुंचाने की यात्रा है। यह यात्रा महान तमिल संस्कृति को पूरे भारत के 120 करोड़ लोगों के मन में सम्मान पैदा करने की एक कवायद है।

    उन्होंने कहा कि यह यात्रा तमिलनाडु को परिवारवाद से मुक्त करने की यात्रा है। यह यात्रा तमिलनाडु को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने की यात्रा है। यह यात्रा तमिलनाडु की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की एक कोशिश है और यह यात्रा तमिलनाडु में भ्रष्टाचार के युग की समाप्ति कर विकास का युग शुरू करने की यात्रा है।

    एन मन, एन मक्कल यात्रा

    अमित शाह ने कहा,

    हमारे नेता अन्नामलाई वाहन के जरिए 10,000 किमी और पैदल 700 किमी की यात्रा करके तमिलनाडु की हर विधानसभा में जाने वाले हैं। एमजी रामचंद्रन और महान जयललिता के गरीब कल्याण मंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए हमारे नेता जाने वाले हैं।

    उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हमारे प्रदेशाध्यक्ष महान तमिल भाषा, तमिल संस्कृति, तमिल साम्राज्यों का इतिहास, तमिलनाडु की देश की समृद्धि में योगदान और प्रदेशवाद की जगह सबको साथ लेने वाला मोदी जी के राष्ट्रवाद को तमिलनाडु में स्थापित करने जा रहे हैं।