Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Election Result 2022: मोदी-योगी फैक्‍टर ने यूपी में भाजपा को फिर दिलाई जीत, मुस्लिम-यादव समीकरण दरकिनार

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Fri, 11 Mar 2022 07:56 AM (IST)

    Vidhan Sabha Chunav Result 2022 उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब तक जो रुझान मिल रहे हैं उनके मुताबिक भाजपा एक बार फिर से सूबे में सरकार बनाती दिखाई दे रही है। हालांकि इस बार सपा की सीट भी बढ़ी हैं।

    Hero Image
    यूपी में मुस्लिम यादव फैक्‍टर पर भारी पड़ा मोदी योगी फैक्‍टर

    नई दिल्‍ली (आनलाइन डेस्‍क)। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीतों की तस्‍वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। अब तक की तस्‍वीर से ये बात बेहद स्‍पष्‍ट हो गई है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सूबे की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राज्‍य में वर्षों बाद ऐसा हुआ है कि कोई मुख्‍यमंत्री लगातार दोबारा सत्‍ता पर काबिज होने जा रहा है। हालांकि पिछली बार के मुकाबले भारतीय जनता पार्टी को कुछ सीटों पर नुकसान होता भी दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद भाजपा की सूबे में सरकार का बनना अब तय हो गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ सीटों पर मिली सपा से टक्‍कर

    इस चुनाव में भाजपा को समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन से कुछ सीटों पर टक्‍कर देखने को मिल रही है। इसके बावजूद सूबे के लोगों ने भाजपा पर दोबारा विश्‍वास जताकर ये साफ कर दिया है कि मोदी है तो मुमकिन है। सूबे की जनता ने न केवल पीएम नरेन्‍द्र मोदी पर भरोसा जताया है बल्कि सूबे के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी पूरे नंबर से पास हुए हैं।

    सूबे में तीसरे से पहले नंबर पर आई भाजपा

    यहां पर ये जानना काफी खास है कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सूबे में तीसरे नंबर की पार्टी हुआ करती थी, जो 2017 के चुनाव में जबरदस्‍त बढ़त के साथ उभरी और सूबे की सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। पिछले चुनाव में पार्टी को करीब 40 फीसद वोट मिले थे।

    मोदी-योगी बड़ा फैक्‍टर 

    इस चुनाव में मोदी योगी का फैक्‍टर सबसे बड़ा रहा है। बता दें कि यूपी चुनाव की तैयारी पार्टी ने एक वर्ष पहले ही शुरू कर दी थी। चुनाव की घोषणा होने से काफी समय पहले ही पार्टी ने यहां पर अपनी कैंपेन भी शुरू कर दी थी। इस फायदा भी भाजपा को मिला है। भाजपा का चुनाव प्रचार काफी तेज रहा है। भाजपा लगातार डबल इंजन की सरकार में सुरक्षा और विकास को जो नारा दे रही थी उस पर लोगों ने विश्‍वास जताया है। 

    मोदी योगी की ताबड़तोड़ रैलियां 

    इस चुनाव की कैंपेनिंग के लिए खुद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने करीब 203 रैलियां और रोड़ शो किए थे। वहीं पीएम मोदी ने सूबे में करीब 28 रैलियां और रोड़ शो किए थे। इनके अलावा सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सूबे में 131 और प्रियंका गांधी ने 209 रैलियां और  रोड़ शो किए थे। यूपी के विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां पीएम मोदी ने यूपी में चुनाव की कैंपेनिंग में बड़ी भूमिका निभाई वहीं योगी भी इसमें कहीं पीछे दिखाई नहीं दिए। दोनों ने मिलकर सूबे में ताबड़तोड़ रैलियां की। 

    पीएम मोदी का रहा चिर-‍परिचित अंदाज 

    पीएम मोदी ने जहां अपने भाषणों में सूबे की पूर्व सरकारों पर अपने चिर-परिचित अंदाज में निशाना साधा वहीं सीएम योगी आदित्‍यनाथ के तेवर विपक्ष पर काफी तल्‍ख रहे। उन्‍होंने पीएम के साथ मिलकर अपनी और केंद्र की योजनाओं की जानकारी विस्‍तृत तौर पर सूबे की जनता को दी। वहीं विपक्ष के हाथों में केवल सूबे की सरकार को कोसना ही रहा।    

    मोदी योगी फैक्‍टर के आगे मुस्लिम यादव फैक्‍टर फेल 

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का एम-वाई समीकरण (मुस्लिम-यादव) फेल होता हुआ दिखाई दे रहा है भाजपा का एमवाई फैक्‍टर इस पर भारी पड़ रहा है। इस चुनाव में भाजपा पीएम मोदी और सीएम योगी के अगुवाई में उतरी थी। पार्टी ने इन्हीं दोनों के नाम पर वोट भी मांगे थे।

    Koo App

    खत्म हो गया जात-पात.. जीत गया राष्ट्रवाद! #BJPWinningUP

    View attached media content

    - Meenakashi Lekhi (@m_lekhi) 10 Mar 2022

    Koo App

    मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी , मा. गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, मा. प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री धर्मेंद्र प्रधान जी, मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुनील बंसल जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम को पराकाष्ठा पर पहुंच कर भाजपा को पुनः सत्ता में लाने का काम किया है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

    - Radha Mohan Singh (@RadhamohanBJP) 10 Mar 2022