Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिव्या स्पंदना ने की सोनिया गांधी की तारीफ, कहा- वह भले ही इतावली मूल की हों, लेकिन अधिकांश भारतीयों से...

    एक्ट्रेस दिव्या स्पंदना ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह भले ही इतावली मूल की हों लेकिन वे अधिकांश भारतीयों से अधिक भारतीय हैं। दिव्या अपने स्क्रीन नेम राम्या से अधिक लोकप्रिय हैं।

    By AgencyEdited By: Achyut KumarUpdated: Wed, 26 Oct 2022 03:38 PM (IST)
    Hero Image
    एक्ट्रेन दिव्या स्पंदना ने की सोनिया गांधी की तारीफ (फोटो- एएनआाइ)

    बेंगलुरु, एएनआइ। पूर्व सांसद और एक्ट्रेस दिव्या स्पंदना ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इतावली मूल की हैं, लेकिन वह अधिकांश भारतीयों की तुलना में अधिक भारतीय हैं। दिव्या स्पंदना को उनके स्क्रीन नाम राम्या से अधिक जाना जाता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'सोनिया गांधी शायद इतावली मूल की हैं, लेकिन निश्चित रूप से वह अधिकांश भारतीयों की तुलना में अधिक भारतीय हैं।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं राम्या

    हाल ही में, राम्या भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुई थीं। उनके हालिया ट्वीट राजनीति में उनकी रुचि को दर्शाती है। इससे पहले, राम्या ने राजनीति को छोड़ दिया था। उन्होंने मांड्या से चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं सकीं। इसके बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी।

    राम्या ने खड़गे को अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर दी बधाई

    राम्या ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे को भी बधाई दी है। खड़गे ने नई दिल्ली स्थित भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष के रूप में आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाला। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने उन्हें चुनाव का प्रमाण पत्र सौंपा।

    'कांग्रेस की तरह अन्य पार्टियां भी कराएं अध्यक्ष का चुनाव'

    मिस्त्री ने कहा, मुझे उम्मीद है कि अन्य पार्टियां कांग्रेस से सबक लेंगी और अध्यक्ष पद के लिए गुप्त मतदान कराएंगी। इस मौके पर पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य वरिष्ठ नेता और सांसद मौजूद रहे।

    ये भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, नई टीम का जल्द होगा गठन

    ये भी पढ़ें: Congress New President: मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस अध्‍यक्ष का पद, खुद को बताया 'मजदूर का बेटा'