Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Congress President Poll: दिग्विजय सिंह की एंट्री से रोचक होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, दर्ज कराएंगे नामांकन

    By AgencyEdited By: Monika Minal
    Updated: Wed, 28 Sep 2022 05:26 PM (IST)

    राजस्थान के सियासी हलचल के कारण अशोक गहलोत से मुकाबले में अब दिग्विजय सिंह भी आ रहे हैं। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिग्विजय अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इस रेस में शशि थरूर का भी नाम शामिल है।

    Hero Image
    दिग्विजय सिंह की एंट्री से रोचक होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

    नई दिल्ली, एजेंसी। Congress President Poll: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत और शशि थरूर के बाद एक नया नाम सुर्खियों में आ गया है जिसके बाद यह चुनाव और रोचक हो गया । दरअसल कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने का फैसला लिया है। संभावना है कि वे आज रात ही इसके लिए फार्म भरने वाले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को है। उनके करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला दिग्विजय सिंह का अपना है इसके लिए उन्हें गांधी परिवार से किसी ने भी सलाह नहीं दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    30 सितंबर तक दिग्विजय दाखिल करेंगे नामांकन 

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 30 सितंबर तक अपना नामांकन दर्ज करा सकते हैं। कांग्रेस की शुरुआती योजना राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थन करना था लेकिन राजस्थान में उच्च स्तर के सियासी ड्रामे के आगे गांधी परिवार विवश है। इस मामले से पूरी तरह अवगत सूत्रों ने बताया, 'गहलोत का नाम अभी चुनावी रेस से नहीं हटा है।' कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने पार्टी के सेंट्रल इलेक्शन अथारिटी (CEA) से नामिनेशन फार्म लिया है। हालांकि बंसल ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे उम्मीदवार नहीं हैं किसी और के लिए फार्म लिया है।

    कमलनाथ का भी आया था नाम 

    CEA के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने मंगलवार को कहा था, ' अब तक शशि थरूर और पवन बंसल ने नामिनेशन फार्म लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ का भी नाम इसके लिए आया था लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वे पार्टी प्रमुख नहीं बनना चाहते हैं और वे मध्यप्रदेश में ही पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। बता दें कि कमलनाथ ने सोमवार से सोनिया गांधी से मुलाकात भी की थी।

    कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में बने हुए हैं गहलोत, उम्मीदवारी बचाने को कई नेता सक्रिय