Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाकिर नाइक वाले बयान पर घिरे दिग्विजय सिंह, भाजपा के पलटवार के बाद अब दी ये सफाई

    By Dhyanendra SinghEdited By:
    Updated: Wed, 15 Jan 2020 07:15 PM (IST)

    दिग्विजय सिंह ने कहा कि जाकिर नाइक ने सितंबर 2019 में बयान दिया था कि पीएम मोदी और अमित शाह ने उनके पास अपना दूत भेजा था।

    जाकिर नाइक वाले बयान पर घिरे दिग्विजय सिंह, भाजपा के पलटवार के बाद अब दी ये सफाई

    नई दिल्ली, एएनआइ। कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने और जाकिर नाइक को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक सनसनीखेज बयान दिया। जिसके बाद दिग्विजय सिंह अपने ही बयानबाजी में फंस गए हैं। भाजपा ने दिग्विजय सिंह के आरोपों पर पलटवार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने विवादित बयान में दिग्विजय सिंह ने कहा कि जाकिर नाइक ने सितंबर 2019 में बयान दिया था कि पीएम मोदी और अमित शाह ने उनके पास अपना दूत भेजा था। नाइक ने कहा था कि उन्हें भरोसा दिया गया था कि अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन करने पर उनके खिलाफ सारे केस वापस ले लिए जाएंगे और उन्हें वापस आने दिया जाएगा। इसके साथ ही सिंह ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि पीएम मोदी और शाह ने इस बयान की निंदा क्यों नहीं की है। 

    भाजपा ने कांग्रेस पार्टी और दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह के आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय सिंह के पास ये खबर कहां से आई है। क्या उनके तार जाकिर नाइक से जुड़े हुए हैं। 

    भाजपा के पलटवार पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये आरोप बिल्कुल गलत हैं। कांग्रेस ने कभी भी आधिकारिक रूप से डॉ जाकिर नाइक का समर्थन नहीं किया है। यह सच है कि मैंने मुंबई में अपने मंच से एक सांप्रदायिक सद्भाव सम्मेलन को संबोधित किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उस दौरान दिए भाषण के किसी भी बिंदु पर उन्होंने सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील बयान नहीं दिया था।

    गौरतलब है कि भारत में वांछित मुस्लिम धर्म उपदेशक डॉ. जाकिर नाइक मलेशिया में शरण ले रखी है कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है उसमें एक शख्स की आवाज आ रही है जो कह रहा है कि पीएम मोदी और अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जाकिर नाइक से इसके समर्थन की बात कही थी। इस वीडियो में बताया गया है कि इस कदम के बाद मोदी सरकार जाकिर नाइक से जुड़े सभी मुकदमे वापस ले लेगी।