Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Independence day: स्वतंत्रता दिवस पर कर्नाटक में कांग्रेस निकालेगी फ्रीडम मार्च

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Sun, 14 Aug 2022 02:34 PM (IST)

    कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर कहा कि इस मार्च में सभी लोग शामिल हों। हम आज़ादी का जश्न मनाएंगे और कई चीज़ों पर चिंतन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत 75 वर्ष का हो रहा है।

    Hero Image
    कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार (फाइल फोटो)

    बेंगलुरु, एजेंसी। Independence Day 2022: देश को आजाद हुए 75 साल होने जा रहे हैं। इसकी खुशी में अपने-अपने तरीके से देश के अलग-अलग हिस्सों में जश्न मनाया जा रहा है। कर्नाटक कांग्रेस ने भी इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजन की तैयारी की है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पार्टी द्वारा राज्य में फ्रीडम मार्च निकाला जाएगा। फ्रीडम मार्च 15 अगस्त को दोपहर दो बजे से संगोली रायान्ना सर्कल से शुरू होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर कहा कि इस मार्च में सभी लोग शामिल हों। हम आज़ादी का जश्न मनाएंगे और कई चीज़ों पर चिंतन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत 75 वर्ष का हो रहा है। उम्मीद है कि जब आज़ाद भारत 100 साल का हो जाएगा, तब देश से बेरोजगारी, सांप्रदायिक हिंसा और लैंगिक असमानता समाप्त हो जाएगी। देश में इस तरह की कोई समस्या नहीं होगी, ऐसी उम्मीद है।

    Koo App

    As India turns 75, here is hoping that India@100 will have ended unemployment, communal violence and gender inequality. Join us in our march towards this goal on August 15 at 2 PM from Sangolli Rayanna Circle. #FreedomMarch

    View attached media content

    - ಕರ್ನಾಟಕ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ (@inckarnataka) 13 Aug 2022

    कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान, अधिकार और अहिंसा लोकतंत्र और देश के लिए बेहद ज़रूरी हैं। महात्मा गांधी की हत्या ने हमें झकझोरा। जवाहर लाल नेहरू ने देश को एकजुट किया। इंदिरा गांधी ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण सहित कई काम किए। तकनीकी क्षेत्र में राजीव गांधी ने बड़ा योगदान दिया। तिरंगे का मतलब देश की एकजुटता से है। हम चाहते हैं कि भारत ऐसे ही रास्ते पर चले।