Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Goa Politics: गोवा में कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक BJP में शामिल, जयराम रमेश बोले- आपरेशन कीचड़ शुरू

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Wed, 14 Sep 2022 03:15 PM (IST)

    Goa Politics गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा आपरेशन कीचड़ चला रही है।

    Hero Image
    Goa Politics: कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना

    नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस एक तरफ भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है, वही दूसरी तरफ नेताओं का पार्टी से मोह भंग हो रहा है। गोवा कांग्रेस को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। गोवा में 11 विधायकों वाली पार्टी कांग्रेस के 8 विधायक सत्ताधारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। राज्य में अब कांग्रेस के तीन विधायक रह गए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में पूर्व सीएम दिगंबर कामत भी शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी नेताओं ने भाजपा पर हमला शुरू कर दिया है। विधायकों की बगावत से नाराज कांग्रेस ने भाजपा को आडे़ हाथ लिया है। कांग्रस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा 'भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता से हताश है। इस यात्रा से ध्यान भटकाने के लिए 'आपरेशन कीचड़' चलाया जा रहा है।

    'भारत जोड़ो यात्रा से परेशान भाजपा'

    जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से परेशान भाजपा गोवा में तेजी से आपरेशन कीचड़ चला रही है। भाजपा घबरा गई है। यात्रा को कमजोर दिखाने के लिए भाजपा गलत जानकारी फैला रही है। हम रुकेंगे नहीं। हम भाजपा के ऐसे हथकंडों से जल्द उबर जाएंगे।'

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी भाजपा पर हमला बोला है। पवन खेड़ा ने कहा, 'ये फिर से साबित हो गया कि भाजपा सिर्फ तोड़ सकती है।'

    गोवा में कांग्रेस के तीन विधायक बचे

    गौरतलब है कि बुधवार को कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक थे, जो घटकर अब 3 रह गए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्स सिकेरा और रुडोल्फ फर्नांडिस शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें:

    Goa Politics News: BJP में शामिल हुए पूर्व सीएम समेत गोवा कांग्रेस के 8 विधायक, CM सावंत बोले- अब शुरू होगी कांग्रेस छोड़ो यात्रा