Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस पार्टी की आलोचना करने पर संजय झा की प्रवक्‍ता पद से छुट्टी

    By Arun Kumar SinghEdited By:
    Updated: Wed, 17 Jun 2020 11:28 PM (IST)

    पिछले दिनों संजय झा ने कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया था और कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है।

    कांग्रेस पार्टी की आलोचना करने पर संजय झा की प्रवक्‍ता पद से छुट्टी

    नई दिल्ली, जेएनएन। पार्टी की आलोचना करने पर कांग्रेस ने संजय झा का प्रवक्‍ता पद से हटा दिया गया है। इस बारे में जारी एक पत्र में कहा गया है कि इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लिया है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने अपने राष्‍ट्रीय मीडिया पैनलिस्टों की सूची में अभिषेक दत्त और साधना भारती का नाम जोड़ा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों संजय झा कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उसके बाद वे क्‍वारंटाइन हो गए थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस की ओर से जारी किया गया पत्र  

    कांग्रेस सचिव की तरफ से बुधवार को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने साधना भारती और अभिषेक दत्त को कांग्रेस के नेशनल मीडिया पैनलिस्ट के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी है। कांग्रेस अध्‍यक्ष ने संजय झा को कांग्रेस प्रवक्ता के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। 

    कांग्रेस की कार्यशैली पर उठाया सवाल 

    ज्ञात हो कि संजय झा ने हाल में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है। इतना ही नहीं, लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारतीय सैनिकों की मौत पर उन्होंने बुधवार को भी एक ट्वीट में लिखा कि यह समय चीन के खतरनाक अतिक्रमण के खिलाफ भारत में बिल्कुल परिपक्व राजनीतिक एकजुटता का है। मोदीजी ने हमारी कांग्रेस/यूपीए सरकार के बारे में अतीत में कई बार अपमानजनक बातें कहीं, जिसकी मुझे बिल्कुल परवाह नहीं है। हमें इससे ऊपर उठना है। हमें बदलना होगा। हमें एकजुट होना है।