Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल में राहुल की न्याय यात्रा को खतरा? कांग्रेस अध्यक्ष ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर की ये मांग

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 04:59 PM (IST)

    कांग्रेस और टीएमसी में जारी तनाव के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। कांग्रेस प्रमुख खरगे ने पत्र लिखकर बंगाल से गुजरने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए सुरक्षित मार्ग की मांग की है। उन्होंने ममता बनर्जी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी करने को कहा है।

    Hero Image
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर खरगे ने ममता को पत्र लिखा है। (फाइल फोटो)

    एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस और टीएमसी में जारी तनाव के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। कांग्रेस प्रमुख खरगे ने पत्र लिखकर बंगाल से गुजरने वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के लिए सुरक्षित मार्ग की मांग की है। उन्होंने ममता बनर्जी से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी करने को कहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खरगे ने सुरक्षा को लेकर लिखा पत्र

    ममता बनर्जी को लिखे पत्र में खरगे ने उन उदाहरणों का जिक्र किया है, जहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर पश्चिम बंगाल के पड़ोसी राज्यों में कुछ उपद्रवियों ने कथित तौर पर हमला किया है।

    सीएम ममता बनर्जी को लिखे पत्र में खरगे ने कहा,

    पहली भारत जोड़ो यात्रा बिना किसी अप्रिय घटना के पूरे देश से गुजरी और कश्मीर में रैली के जरिए समाप्त हुई। हालांकि, आप जानते होंगे कि कुछ उपद्रवियों ने आपके पड़ोसी राज्यों में वर्तमान भारत जोड़ो न्याय यात्रा को निशाना बनाया है। यह राजनीतिक उकसावे पर किया गया है। अब यात्रा अगले कुछ दिनों में बंगाल से होकर गुजर रही है। मुझे बताया गया है कि कुछ उपद्रवी फिर से यात्रा में समस्या पैदा कर सकते हैं।

    खरगे ने ममता बनर्जी से किया अनुरोध

    कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने ममता बनर्जी से यात्रा के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए कहा, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। खरगे ने अपने पत्र में लिखा, मैं यह अनुरोध कर रहा हूं कि आप कृपया बंगाल में यात्रा के सुचारू मार्ग को सुनिश्चित करने और राहुल गांधी सहित अन्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित निर्देश जारी करें।

    मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मुझे पता है कि गांधी परिवार और आपके बीच बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध हैं और आप यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, लेकिन मैंने फिर भी आपको इसके बार में अवगत कराया है।

    110 जिलों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

    बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6,713 किमी की दूरी तय करेगी। यह 67 दिनों में 110 जिलों से होकर गुजरेगी। इसका समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होगा।

    इससे पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, जो 3,970 किलोमीटर चलकर श्रीनगर तक पहुंची थी।