Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अब पानी सिर के ऊपर चला गया' लालू परिवार पर ED की कार्रवाई से भड़के मल्लिकार्जुन खरगे

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 11 Mar 2023 08:14 AM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास कर रहा है।

    Hero Image
    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर साधा निशाना

    नई दिल्ली, पीटीआई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को केद्र पर निशाना साधते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके 'लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास' कर रहा है। खरगे ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार के कई परिसर पर ईडी की छापेमारी को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए यह बात कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईडी ने बिहार से कई शहरों में की छापेमारी

    खरगे ने अपने ट्वीट में कहा कि केंद सरकार विपक्षी नेताओं पर ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास कर रही है। उन्होंने इस दौरान केंद से कई सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा कि जब देश के भगोड़े करोड़ों रुपये लेकर भागे तब सरकार की एजेंसियां कहां थी? जब कई उद्योगपतियों की संपत्ति आसमान छूती है तो जांच क्यों नहीं होती? मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बिहार के कई शहरों में छापेमारी की। इस दौरान यादव के परिवार और राजद के अन्य नेताओं के परिसर पर भी छापे मारे गए।

    राजद को परेशान करने का लगाया आरोप

    खरगे ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी ने पिछले 14 घंटों से बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर ईडी को लगा रखा है। खरगे ने कहा, "उनकी गर्भवती पत्नी और बहनों को परेशान किया जा रहा है। लालू प्रसाद जी वृद्ध और बीमार हैं, फिर भी मोदी सरकार ने उनके प्रति इंसानियत नहीं दिखाई।"

    comedy show banner
    comedy show banner