विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- एक शख्स के हाथ में गई देश की पूरी दौलत

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Sun, 12 Feb 2023 12:28 AM (GMT+05:30)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की पूरी दौलत एक शख्स के ...और पढ़ें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर निशाना साधा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर निशाना साधा

पाकुड़ (झारखंड), एएनआई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में देश की पूरी संपत्ति एक व्यक्ति के हाथ में चली गई है।

खरगे ने गौतम अदाणी का किया जिक्र

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड के पाकुड़ जिले में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी का जिक्र किया और कहा, "एक आदमी, जिसकी संपत्ति 2019 में 1 लाख करोड़ रुपये थी, पिछले 2.5 वर्षों में 13 लाख करोड़ हो गई है। पूरे देश की संपत्ति एक हाथ में चली गई है। हमने इस मुद्दे को संसद में उठाया। जवाब देने के बजाय, उन्होंने ( सरकार) इसे असंसदीय कहा।"

यह भी पढ़ें: 2024 की चुनावी टीम बनाने में खरगे के सामने संतुलन बनाने की बड़ी चुनौती, कई मोर्चे पर कांग्रेस हुई थी विफल

''सत्ता पक्ष ने दबाई हमारी आवाज''

कांग्रेस नेता ने कहा, ''हमने जब भी गरीब लोगों के लिए आवाज उठाई, उसे सत्ता पक्ष ने दबा दिया।'' खरगे ने भाजपा पर झूठे वादे करने और इस देश की जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए शनिवार को भगवा पार्टी के नेताओं को ''झूठों का गिरोह'' बताया।

''तोड़फोड़ में बहुत मजबूत हैं मोदी-शाह''

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, "अगर कोई ईमानदारी की बात करता है। अगर कोई उन्हें सच्चाई की राह दिखाता है, तो वे उसे जेल भेज देते हैं। मोदी और शाह 'तोड़फोड़' में बहुत मजबूत हैं। उन्होंने कई तोड़फोड़ सरकारें बनाई हैं।"

''बोलने की आजादी कहां है''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, "बोलने की आजादी कहां है? यह संसद में नहीं है? यह संसद के बाहर नहीं है।" खरगे साहेबगंज से "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान को हरी झंडी दिखाने के लिए झारखंड के दौरे पर थे।

यह भी पढ़ें: Sahebganj: 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान में मल्लिकार्जुन खरगे बोले- कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर नफरत मिटाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।