विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sahebganj: 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान में मल्लिकार्जुन खरगे बोले- कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर नफरत मिटाएं

By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
Published: Sat, 11 Feb 2023 04:53 PM (IST)

Hath Se Hath Jodo Abhiyan कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत करने साहिबगंज ...और पढ़ें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत करने साहिबगंज पहुंचे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत करने साहिबगंज पहुंचे।

साहिबगंज, जागरण संवाददाता: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने साहिबगंज के गुमानी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की। कार्यक्रम की शुरूआत राष्‍ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुई। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर नफरत मिटाएं और भाइचारा लाएं। राहुल गांधी का यहीं संदेश लेकर वे यहां आए हैं।

तो पूरे देश में बिजली की आपूर्ति नहीं होती। यहां के कोयले से पूरा देश रोशन होता है। महंगाई तेजी से बढ़ रही है। भाजपा ने कहा था कि सत्ता में आने पर महंगाई कम कर देंगे। हमारे नेता जब महंगाई के बारे में पूछ रहे हैं तो वे जवाब नहीं दे पा रहे हैं, जिनके पास जवाब नहीं होता वे इधर-उधर की बात करते हैं।

लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटती है भाजपा: खरगे  

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी के सामने उनकी पार्टी भी कुछ भी नहीं है। पार्लियामेंट में उनका जवाब लोगों ने सुना। वे कहते हैं मैं एक इंसान सभी विपक्षि‍यों पर भारी पड़ता हूं। खरगे ने कहा कि अहंकार की बात मत करो। कितने लोग आए और मिट गए। जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि जो आदमी अपना ही गुण गाता हो तो समझ लो उसके पास कोई अच्छा गुण नहीं है।

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने कहा कि भाजपा झूठ की सरदार है। हर कीमत पर भाजपा जोड़-तोड़ कर सरकार में आना चाहती है। ईडी, इनकम टैक्स व सीबीआइ का भय दिखाकर दूसरे दलों के विधायकों को अपने खेमे में शामिल करती है। कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया। भाजपा का दूर-दूर तक आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं है। उन्‍होंने आगे कहा कि भाजपा धर्म व जाति के नाम पर लोगों को बांटती है। चुनाव के समय हिंदू-मुस्लिम करती है।

पोड़ैयाहाट विधयक प्रदीप यादव ने भाजपा सरकार को घेरा

पोड़ैयाहाट विधयक प्रदीप यादव ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक देश की क्या स्थिति हुई है। इससे आप वाकिफ होंगे। नरेंद्र मोदी व अमित शाह ने देश को जिस चौराहे पर खड़ा कर दिया है, वहां देश का फौलादी आदमी भी डरा हुआ है। यहां हिंदू-मुसलमान की बात नहीं है। हर कोई डरा हुआ है। पहले लोग चोर-डाकुओं के भय से पैसे घर में नहीं रखते थे। अपना पैसा बैंक में रखते थे, लेकिन लोग अब बैंक व एलआइसी में अपना पैसा रखने में डरने लगे हैं। कौन सा दफ्तर कब अडाणी-अंबानी के हाथ बेच दिया जाएगा इसका पता अगले दिन सुबह चलेगा। सेना में भी नियुक्ति प्रक्रिया को बदल दिया गया है।

यह भी पढ़ें- साहिबगंज में खरगे करेंगे 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की शुरुआत, BJP का मिशन 2024 फेल करने की तैयारी में कांग्रेस