विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Herald Case: इधर ईडी सोनिया गांधी से करेगी पूछताछ उधर सड़क पर ताकत दिखाएगी कांग्रेस, राज्य इकाइयों को जारी हुए निर्देश

By Krishna Bihari SinghEdited By:
Published: Sun, 24 Jul 2022 09:01 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2022 09:21 PM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate ED) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) को अखबार नेशनल हेराल्ड (National Herald ...और पढ़ें

प्रवर्तन निदेशालय 26 जुलाई को सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी।
प्रवर्तन निदेशालय 26 जुलाई को सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी।

नई दिल्‍ली, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate, ED) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) को अखबार 'नेशनल हेराल्ड' (National Herald newspaper) से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार (26 जुलाई) को पेश होने को कहा है। वहीं कांग्रेस भी पूरी तैयारी में है कांग्रेस पार्टी ने सभी राज्य इकाइयों से 26 जुलाई को शांतिपूर्ण 'सत्याग्रह' आयोजित करने को कहा है। राज्‍य इकाइयों से कहा गया है कि जब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी के सामने पेश होंगी उस समय शांतिपूर्ण 'सत्याग्रह' आयोजित कराया जाए।

समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस ने सभी सांसदों, AICC महासचिव और CWC सदस्यों को दिल्ली में होने वाले सत्याग्रह में भाग लेने के लिए कहा है। मालूम हो कि नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ एक दिन टाल दी है। ईडी ने अब 26 जुलाई यानी मंगलवार को पूछताछ के लिए पेश होने का समन कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा है। ईडी ने पहले 25 जुलाई को सोनिया गांधी को बुलाया था। हालांकि पूछताछ की तिथि में बदलाव की वजह सामने नहीं आई है।

मालूम हो कि केंद्रीय जांज एजेंसी ईडी (Enforcement Directorate, ED) ने बीते गुरुवार को सोनिया गांधी से करीब दो घंटे तक इस मामले में पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी से सोमवार को फिर आने को कहा था। यह मामला कांग्रेस की यंग इंडियन प्रा. लि. कंपनी में वित्तीय अनियमितता से जुड़ा है जो नेशनल हेराल्ड अखबार (National Herald newspaper) का संचालन करती है।

ईडी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बीते गुरुवार को सोनिया गांधी से लगभग 27 से 28 सवाल पूछे गए थे। बताया जाता है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पूछताछ के दौरान ईडी मुख्यालय में मौजूद रही थीं। प्रियंका को एक-दो बार सोनिया गांधी से मिलने भी दिया गया था। वहीं सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने देश भर में जगह-जगह हंगामेदार प्रदर्शन किया था और नेताओं ने गिरफ्तारियां दी थीं। कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोकी थीं। प्रदर्शन में एकाध जगह वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई थी।