Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें कौन हैं रोहन गुप्ता जिन्हें कांग्रेस ने नियुक्त किया नया सोशल मीडिया प्रमुख

    By Ayushi TyagiEdited By:
    Updated: Sat, 28 Sep 2019 03:13 PM (IST)

    कई राज्यों में होने जा रहा विधानसभा चुनाव और उपचुनावों से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने रोहन गुप्ता को सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया है।

    जानें कौन हैं रोहन गुप्ता जिन्हें कांग्रेस ने नियुक्त किया नया सोशल मीडिया प्रमुख

    नई दिल्ली,एजेंसी। कई राज्यों में होने जा रहा विधानसभा चुनाव और उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना नया सोशल मीडिया हेड नियुक्त कर दिया है। पार्टी ने रोहन गुप्ता को नया सोशल मीडिया हेड बनाया है। इससे पहला कांग्रेस का सोशल मीडिया दिव्या सपंदना देखती थी। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद गुप्ता की नियुक्ति  की गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान रहे सोशल मीडिया प्रमुख

    बता दें रोहन गुप्ता इससे पहले 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस के लिए सोशल मीडिया प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह कांग्रेस नेता राजकुमार गुप्ता के बेटे हैं और वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक थे।

    इससे पहले तक कांग्रेस का सोशल मीडिया दिव्या स्पंदना हेड करती थी। इस साल लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उन्होंने अपना ट्विटर अकांउट डिलीट कर दिया था। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहा था कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। हालांकि इसपर सफाई देते हुए उन्होंने बताया था कि इसकी वजह सिर्फ डिजिटल दुनिया से दूरी बनाना है। गौरतलब है कि स्पंदना को कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया पर बड़ी उपस्थिति दर्ज कराने का श्रेय दिया जाता है।

    comedy show banner
    comedy show banner