विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर देखने की जरूरत', पूर्व राष्ट्रपति की बेटी ने Rahul Gandhi की लीडरशिप पर उठाए सवाल

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 07 Feb 2024 06:04 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस की मौजूद हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ...और पढ़ें

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस के मौजूदा लीडरशिप पर सवाल उठाए।(फोटो सोर्स: शर्मिष्ठा मुखर्जी सोशल मीडिया एक्स)
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस के मौजूदा लीडरशिप पर सवाल उठाए।(फोटो सोर्स: शर्मिष्ठा मुखर्जी सोशल मीडिया एक्स)

HighLights

  1. मैं पक्की कांग्रेसी हूं और कहीं नहीं जा रही: शर्मिष्ठा मुखर्जी
  2. मेरी भाजपा में शामिल होने की बात अफवाह: शर्मिष्ठा मुखर्जी
  3. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस की हालात पर चिंता जताई

पीटीआई, जयपुर। Lok Sabha Election 2024। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपनी लीडरशिप के लिए नेहरू-गांधी परिवार से बाहर सोचने की जरूरत है। 17वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल से इतर समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की समर्थक और एक जिम्मेदार नागरिक के नाते मुझे पार्टी को लेकर चिंता है।

कांग्रेस को नए चेहरे की जरूरत: शर्मिष्ठा मुखर्जी

उन्होंने आगे कहा कि साल 2014 और साल 2019 में राहुल गांधी की लीडरशिप कांग्रेस पार्टी को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी कांग्रेस का चेहरा थे।

कांग्रेस के नेतृत्व और एक नए लीडर की जरूरत है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भाग लेते हुए शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा,"यूपीए सरकार के दौरान मेरे पिता ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा था कि एक कमजोर सरकार चलाने के बजाय विपक्ष में बैठना ज्यादा बेहतर है।"

मेरी भाजपा में शामिल होने की बात अफवाह:शर्मिष्ठा मुखर्जी

उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस के बेहतर भविष्य के लिए किसी गैर गांधी को मौका मिलना चाहिए तो शर्मिष्ठा ने कहा-हां, ऐसा होना चाहिए। शर्मिष्ठा ने कहा कि मेरी भाजपा में शामिल होने की बात अफवाह है। मैं पक्की कांग्रेसी हूं और कहीं नहीं जा रही हूं। यहां एक सत्र में उन्होंने प्रणब मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व मनमोहन सिंह के संबंधों को लेकर खुलकर बात की।

बता दें कि साल 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 52 सीटें मिली थी वहीं,साल 2014 में कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी।

यह भी पढ़ें: पिता ने सोनिया से कहा था, कमजोर सरकार चलाने से बेहतर है विपक्ष में बैठना- प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा