विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: 'इंदिरा भवन' का नाम बदलने की मांग, कांग्रेस के नए दफ्तर के बाहर लगे 'सरदार मनमोहन सिंह भवन' के पोस्टर

Published: Wed, 15 Jan 2025 10:49 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2025 12:59 PM (IST)

कोटला मार्ग पर 9-ए इंदिरा गांधी भवन अब देश की सबसे पुरानी पार्टी के नये मुख्यालय का पता हो गया ...और पढ़ें

नये बिल्डिंग की आधारशिला सोनिया गांधी ने 28 दिसंबर 2009 को रखी थी (स्क्रीनग्रैब/एएनआई)
नये बिल्डिंग की आधारशिला सोनिया गांधी ने 28 दिसंबर 2009 को रखी थी (स्क्रीनग्रैब/एएनआई)

HighLights

  1. कांग्रेस के मुख्यालय का पता बदला
  2. 9A कोटला रोड में नया मुख्यालय
  3. सोनिया गांधी ने किया उद्घाटन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने दिल्ली में नये पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

उद्घाटन के साथ ही कांग्रेस के नये मुख्यालय को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। इसका नाम 'इंदिरा भवन' से बदलकर 'सरदार मनमोहन सिंह भवन' करने की मांग की जा रही है। पार्टी ऑफिस के बाहर की इससे जुड़ा एक पोस्टर लगाया गया है।

बेहद आधुनिक नया मुख्यालय

कांग्रेस का पुराना मुख्यालय लुटियंस बंगला जोन में 24 अकबर रोड पर स्थित था। लेकिन अब कांग्रेस मुख्यालय का नया पता कोटला मार्ग पर 9-ए इंदिरा गांधी भवन हो गया है। नये बिल्डिंग की आधारशिला सोनिया गांधी ने 28 दिसंबर 2009 को रखी थी

कांग्रेस का नया मुख्यालय कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। बिल्डिंग के बिल्कुल बीच में रिसेप्शन बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर बाईं तरफ हाई टेक प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम है। इसी तरफ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी का भी दफ्तर होगा।

पहली मंजिल पर कार्यक्रमों के लिए हाईटेक ऑडिटोरियम बनाए गए हैं। वहीं दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिकारियों के दफ्तर होंगे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के लिए अलग दफ्तर होगा।

प्रवक्ताओं के लिए भी कमरे

  • रिसेप्शन के ठीक पीछे कैंटीन एरिया बना हुआ है। किसान विभाग और डेटा विभाग के अलग-अलग रूम होंगे। टीवी डिबेट में शामिल होने वाले प्रवक्ताओं के लिए छोटे-छोटे साउंडप्रूफ चैंबर बने हुए हैं।
  • इसके ठीक बगल में पत्रकारों और कैमरापर्सन के लिए सिटिंग रूम भी बनाए गए हैं। नये मुख्यालय में पार्टी के कई पुराने नेताओं की तस्वीरें भी लगी हैं। इनसे से कई पार्टी छोड़कर जा भी चुके हैं। इसके पीछे प्रियंका गांधी का दिमाग बताया जा रहा है।

कोर्ट ने दिया था आदेश

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में लुटियंस जोन से राजनीतिक दलों के कार्यालय हटाने को कहा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने 2005-06 में आईटीओ चौक और कनॉट प्लेस को जोड़ने वाले दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के पास राजनीतिक दलों को कार्यालय के लिए प्लॉट आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की थी।

भाजपा और आम आदमी पार्टी का कार्यालय भी नये कांग्रेस मुख्यालय से थोड़ी दूरी पर है। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर ही दिल्ली कांग्रेस का भी कार्यालय है। दिल्ली भाजपा का कार्यालय भी जल्द यहीं शिफ्ट होगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में AAP को कड़ी चुनौती देने के मूड में कांग्रेस, राहुल गांधी की रैली ने किया नेताओं का जोश हाई