Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तुमकुर जिले के तिप्तूर से शुरू की 'भारत जोड़ो यात्रा'

    By Versha SinghEdited By:
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 07:37 AM (IST)

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तुमकुर जिले के तिप्तूर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 32वां दिन है। तमिलनाडु से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक के दौरे पर है।

    Hero Image
    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तुमकुर जिले के तिप्तूर से शुरू की 'भारत जोड़ो यात्रा'

    कर्नाटक, एजेंसी: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तुमकुर जिले के तिप्तूर से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 32वां दिन है। तमिलनाडु से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक के दौरे पर है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में आज भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत तुमकुर के मायासांद्र से की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Congress अध्यक्ष पद चुनाव के लिए विशेष बूथ पर मतदान करेंगे राहुल गांधी, 17 अक्टूबर को होगी वोटिंग

    राहुल के साथ पैदल चलीं थी मां सोनिया गांधी

    बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की थी। इस दौरान सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी के साथ पैदल भी चलीं थी। राहुल गांधी और सोनिया गांधी की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब छाई रही। जिसमें राहुल गांधी अपने मां के जूते के फीते बांधते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया।

    यह भी पढ़ें- Congress President Election: नामांकन वापस लेने की समय सीमा खत्म, अब खड़गे और थरूर के बीच होगी जोर आजमाइश

    30 सितंबर को कर्नाटक पहुंची पद यात्रा

    उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। ये पद यात्रा पांच महीनों में 12 राज्यों को कवर करेगी। भारत जोड़ो यात्रा ने 30 सितंबर को अपने कर्नाटक चरण में प्रवेश किया है। यह पद यात्रा उत्तर भारत की ओर बढ़ने से पहले 21 दिनों के लिए कर्नाटक के दौरे पर रहेगी।

    राहुल गांधी ने कहा मुझे गर्व है

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फेसबुक पर कहा था कि कांग्रेस अध्यक्षा, सोनिया गांधी जी ने हमेशा लोकतंत्र और सद्भाव को ही पार्टी की आधारशिला के रूप में सशक्त किया है। वह आज देश में उन्हीं मूल्यों की रक्षा के लिए चल रहीं हैं। मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ चल रहा हूं।