Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Rahul Gandhi: राहुल गांधी का लंदन में बदला अंदाज, ट्रिम कराई दाढ़ी...सूट-बूट में दिखा कूल लुक

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 01 Mar 2023 09:21 AM (IST)

    Rahul Gandhi राहुल गांधी ने अपना पूरा लुक बदल दिया है। राहुल गांधी की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें उन्होंने अपनी दाढ़ी को ट्रिम करा दिया है। साथ ही उन्होंने अपने हेयर कट में भी बदलाव किया है।

    Hero Image
    Rahul Gandhi: राहुल गांधी का लंदन में बदला अंदाज, ट्रिम कराई दाढ़ी। (फोटो ट्विटर)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी दाढ़ी की वजह से काफी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि, अब राहुल गांधी ने अपना पूरा लुक बदल दिया है। राहुल गांधी की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें उन्होंने अपनी दाढ़ी को ट्रिम करा दिया है। साथ ही उन्होंने अपने हेयर कट में भी बदलाव किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी ने बदला अपना लुक

    कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने राहुल गांधी की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। इस तस्वीर में राहुल गांधी ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। साथ ही उनका हेयर कट भी बदला हुआ दिखाई दे रहा है और उन्होंने अपनी दाढ़ी को भी ट्रिम करा लिया है। इमरान प्रतापगढ़ी ने फोटो को ट्वीट कर लिखा 'राहुल का ये नया लुक शानदार है।'

    ब्रिटेन दौरे पर हैं राहुल गांधी

    बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सात दिवसीय दौरे पर ब्रिटेन गए हैं। राहुल यहां कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे। इस दौरान वह भारतीय प्रवासी समूह को भी संबोधित करेंगे।

    देश के कई राज्यों से गुजरी थी भारत जोड़ो यात्रा

    उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीते साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। करीब 4,000 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कई राज्यों का दौरा किया था। इस दौरान कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आम आदमी से लेकर कई नामी हस्तियों ने शिरकत की थी।