विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी की गारंटी पर राहुल ने चला ये दांव, राजस्थान में महिलाओं को लेकर कर दी ये बड़ी घोषणा

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Thu, 11 Apr 2024 04:03 PM (IST)

राजस्थान के अनूपगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए वादा किया। ...और पढ़ें

राजस्थान में महिलाओं को लेकर कर राहुल गांधी की घोषणा (Image: ANI)
राजस्थान में महिलाओं को लेकर कर राहुल गांधी की घोषणा (Image: ANI)

पीटीआई, जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज (11 अप्रैल) को राजस्थान के बीकानेर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान वह भाजपा पर जमकर बरसे। राहुल गांधी ने गुरुवार को भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मांग रहे हैं, युवा रोजगार मांग रहे हैं, महिलाएं मुद्रास्फीति से राहत चाहती हैं, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है।

पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के बारे में है। उन्होंने कहा कि यह पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और सामान्य वर्ग के गरीब लोगों का चुनाव है। बता दें कि राहुल गांधी ने आज बीकानेर के साथ-साथ अनूपगढ़ में एक रैली को संबोधित किया।

महिलाओं को लेकर राहुल गांधी का वादा

यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा से वादा किया कि कांग्रेस सरकार देश के हर गरीब परिवार की एक महिला के बैंक खाते में (एक साल में) 1 लाख रुपये ट्रांसफर करेगी। उन्होंने कहा 'अगर आप गरीबी रेखा लाइन से नीचे हैं फिर हर साल 1 लाख रुपये (8,500 रुपये प्रति माह) खटखट खटखट आता रहेगा और एक झटके से हम हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे।'

गांधी ने कहा कि कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी बांड के माध्यम से बड़े उद्योगपतियों से पैसा लिया है, उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव देश के गरीब लोगों और 22-25 अरबपतियों के बीच की लड़ाई है। 

इन कांग्रेस प्रत्याशी का कर रहे समर्थन

गांधी ने लोकसभा चुनाव में बीकानेर से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल और गंगानगर से कुलदीप इंदौरा के समर्थन में आयोजित रैली में कहा कि 'किसान कह रहे हैं हमें एमएसपी दो, युवा कह रहे हैं हमें रोजगार दो, महिलाएं कह रही हैं हमें महंगाई से बचाओ, लेकिन कोई नहीं सुन रहा।' उन्होंने कहा कि देश में इस समय दो सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी और महंगाई हैं, लेकिन मीडिया इन्हें नहीं उठा रहा है।

गांधी ने कांग्रेस द्वारा अपने लोकसभा चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादों पर प्रकाश डाला और कहा कि पार्टी के सत्ता में आते ही उन सभी वादों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15-20 उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया है। गांधी ने कहा कि उस पैसे का इस्तेमाल 24 साल तक मनरेगा मजदूरी का भुगतान करने के लिए किया जा सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि किसान भारत के इतिहास में पहली बार कर चुका रहे हैं।

यह भी पढ़ें: वायनाड से टीपू सुल्तान का क्या है संबंध? राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे के सुरेंद्रन ने इस शहर का नाम बदलने का किया वादा

यह भी पढ़ें: झटके पर झटका! कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके इस तेजतर्रार प्रवक्ता ने थामा BJP का दामन, बोले- वहां मेरा कई बार हुआ अपमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।