यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
झटके पर झटका! कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके इस तेजतर्रार प्रवक्ता ने थामा BJP का दामन, बोले- वहां मेरा कई बार हुआ अपमान
Rohan Gupta joins BJP पूर्व कांग्रेस नेता और तेजतर्रार प्रवक्ता रोहन गुप्ता आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। रोहन ...और पढ़ें

एजेंसी, नई दिल्ली। Rohan Gupta joins BJP गुजरात के पूर्व कांग्रेस नेता और तेजतर्रार प्रवक्ता रोहन गुप्ता आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। रोहन ने 22 मार्च को कांग्रेस पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए इस्तीफा दे दिया था।
इस्तीफे का बताया कारण
रोहन ने पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक कांग्रेस नेता पर "लगातार अपमान" और "चरित्र हनन" का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। चुनाव से पहले ये कांग्रेस के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।
Former Congress leader from Gujarat, Rohan Gupta joins Bharatiya Janata Party, in Delhi
— ANI (@ANI) April 11, 2024
On March 22, he resigned from Congress party alleging "constant humiliation" and "character assassination" by a Congress leader connected with the party's communication department pic.twitter.com/iN4j45ayHa
उम्मीदवारी वापस लेने के बाद दिया था इस्तीफा
रोहन गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने पिछले महीने अहमदाबाद पूर्व लोकसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
हाल ही में कांग्रेस के एक और पूर्व प्रवक्ता गौरव वल्लभ भी बीजेपी में शामिल हुए थे।