Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM मोदी ने कांग्रेस को बताया टुकड़े-टुकड़े गिरोह का सुल्तान, बोले- कर्नाटक से देशभर में भेजा जा रहा करोड़ों का काला धन

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 15 Apr 2024 12:01 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गिरोह का सुल्तान करार दिया है। उन्होंने विपक्षी दल के घातक इरादों की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह देश को बांटना तोड़ना और कमजोर करना चाहती है। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर सबसे कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव में मदद करने के लिए सैकड़ों करोड़ काला धन कर्नाटक से देश भर में भेजा जा रहा है।

    Hero Image
    टुकड़े-टुकड़े गिरोह की सुल्तान है कांग्रेस: PM Modi। फोटोः एएनआई।

    पीटीआई, मैसुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को 'टुकड़े-टुकड़े गिरोह का सुल्तान' करार दिया है। उन्होंने विपक्षी दल के घातक इरादों की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह देश को बांटना, तोड़ना और कमजोर करना चाहती है।

    पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

    कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर सबसे कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव में मदद करने के लिए सैकड़ों करोड़ काला धन कर्नाटक से देश भर में भेजा जा रहा है। कांग्रेस शासन का यही मॉडल है। पार्टी की इसी लूट के कारण राज्य का सरकारी खजाना खाली है। विकास और कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टुकड़े-टुकड़े गिरोह की सुल्तान बनती जा रही है कांग्रेस

    भाजपा और जद एस के मैसुरु, चामराजानगर, मांड्या और हासन लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के समर्थन में महाराजा कॉलेज मैदान में आयोजित विशाल रैली में मोदी ने कहा कि यह वह भूमि है जहां माताएं बच्चों को सशस्त्र सेनाओं की सेवाओं के लिए भेजने का सपना देखती हैं, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी टुकड़े-टुकड़े गिरोह की सुल्तान बनती जा रही है। कांग्रेस के घातक इरादों के बावजूद देश वैसा ही है।

    कांग्रेस ने देश से नफरत करने की सभी हदें पार कर दी हैं। कर्नाटक के लोग इस बात के साक्षी हैं कि जो लोग भारत के खिलाफ बोलते हैं, कांग्रेस उन्हें टिकट दे देती है। हाल ही में आप लोगों ने कांग्रेस की चुनावी रैली में देखा होगा कि 'भारत माता की जय' बोलने के लिए एक व्यक्ति को मंच पर बैठे नेताओं की अनुमति लेनी पड़ी थी। पहले कांग्रेस ने वंदे मातरम का विरोध किया और अब भारत माता की जय का विरोध कर रही है। यह कांग्रेस के गिरने की हद है।- पीएम मोदी

    देश में तुष्टिकरण का खुला खेल

    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता की खातिर आग से खेल रही है। ऐसे समय में जब वैश्विक पटल पर भारत का कद बढ़ रहा है तो कांग्रेस के नेता विदेश जाकर भारत को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। देश अपने दुश्मनों को करारा जवाब देता है, लेकिन कांग्रेस सेना से 'सर्जिकल स्ट्राइक' के सुबूत मांगती है।

    देश में तुष्टिकरण का खुला खेल चल रहा है। त्योहारों और उत्सवों को बंद कराने की कोशिशें जारी हैं। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का कांग्रेस और आइएनडीए के दलों के बायकाट करने पर भी उन्होंने प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने न्योते को ठुकराकर हमारी आस्था का अपमान किया है।

    एचडी देवेगौड़ा के साथ साझा किया मंच

    पीएम मोदी ने मैसुरु में जद एस के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के साथ मंच साझा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में राजग को एचडी देवेगौड़ा, बीएस येदियुरप्पा और एचडी कुमारस्वामी जैसे वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिला है। इसके अलावा, मेंगलुरु में एक विशाल रोड शो कर रास्ते भर में एकत्र अपार भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। मोदी-मोदी के नारों के बीच उन्होंने भाजपा के गढ़ में कई किमी लंबी यात्रा निकाली।

    यह भी पढ़ेंः BJP Manifesto: विरासत के संरक्षण के साथ विकसित भारत के निर्माण का संकल्प, समान नागरिक संहिता का वादा बरकरार; पढ़ें बड़ी बातें

    यह भी पढ़ेंः BJP Manifesto: विकास की राजनीति और खुद पर भरोसे की झलक, विपक्षी दलों के दबाव में भी भाजपा ने रेवड़ियों से किया किनारा

    comedy show banner