Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रियंका की UP से छुट्टी और पायलट को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी; जानिए कहां-कहां के बदले प्रभारी

    By Agency Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 08:04 PM (IST)

    मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद शनिवार को पार्टी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया। कांग्रेस ने अब यह जिम्मेदारी अविनाश पांडे को सौंपी है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी पार्टी प्रभारियों को बदला है।

    Hero Image
    कांग्रेस ने राज्यों के प्रभारी बदले (फाइल फोटो)

    एएनआई, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद शनिवार को पार्टी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी उत्तर प्रदेश पार्टी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया। कांग्रेस ने अब यह जिम्मेदारी अविनाश पांडे को सौंपी है। हाल ही में हुई कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक के बाद पार्टी ने शनिवार को यह बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी पार्टी प्रभारियों को बदला है। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का पार्टी प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया, जबकि रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र का प्रभारी महासचिव बनाया गया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की घोषणापत्र समिति का एलान, चिंदबरम होंगे अध्यक्ष

    लोकसभा चुनाव से पहले बदले प्रभारी

    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ पार्टी प्रभारी कुमारी शैलजा को हटा दिया है। उनके स्थान पर सचिन पायलट को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ के अलावा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, तेलंगाना के भी प्रभारियों को बदल दिया है।

    • मध्य प्रदेश: रणदीप सिंह सुरजेवाली की जगह पर जितेंद्र सिंह को मिली जिम्मेदारी।
    • झारखंड: कांग्रेस नेता जीए मीर को राज्य कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया और पश्चिम बंगाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
    • केरल: कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी को केरल का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें लक्षद्वीप और तेलंगाना की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी है।
    • कर्नाटक: मध्य प्रदेश पार्टी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला को हिंदी पट्टी राज्य से हटाकर कांग्रेस ने कर्नाटक की जिम्मेदारी सौंपी है।
    • उत्तराखंड: कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ से हटाकर उत्तराखंड पार्टी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

    यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का माइक्रो लेवल प्लान तैयार, 50 प्रतिशत बढ़ जाएगा भाजपा का वोट प्रतिशत!