Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पांच वर्षों में देश को ...' Make In India को लेकर कांग्रेस का बड़ा दावा; व्यापारियों के लिए खरगे ने क्या किया वादा?

    Updated: Sat, 11 May 2024 02:20 PM (IST)

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में सकल घरेलू उत्पाद में देश की मैनूफैक्च्यूरिंग शेयर भाजपा शासन की तुलना से अधिक है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे दावा किया कि पिछले 25 वर्षों में कांग्रेस शासन के दौरान सकल घरेलू उत्पाद में भारत की विनिर्माण हिस्सेदारी अधिक रही है।

    Hero Image
    अगले पांच सालों में देश की मैनूफैक्च्यूरिंग शेयर को बढ़ाने को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने देश को मैनूफैक्च्यूरिंग हब बनाने की बात की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो देश की जीडीपी में मैनूफैक्च्यूरिंग शेयर (विनिर्माण हिस्सेदारी) की हिस्सेदारी को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की कोशिश की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश को  मैनूफैक्च्यूरिंग हब बनाने का लक्ष्य: कांग्रेस

    मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में सकल घरेलू उत्पाद में देश की  मैनूफैक्च्यूरिंग शेयर भाजपा शासन की तुलना से अधिक है।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे दावा किया कि  पिछले 25 वर्षों में कांग्रेस शासन के दौरान सकल घरेलू उत्पाद में भारत की विनिर्माण हिस्सेदारी अधिक रही है। इसके विपरीत, पिछले 10 वर्षों (2014-24) में, विनिर्माण की हिस्सेदारी सिर्फ 14 पर स्थिर हो गई है।

    देश में व्यापारियों के लिए नगर माहौल बनाना होगा: कांग्रेस

    मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा, कांग्रेस भारत को विनिर्माण महाशक्ति बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो अपने और दुनिया के लिए सामान और सेवाओं का उत्पादन करती है।" उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य है कि देश में व्यापारियों के लिए एक स्वस्थ, निडर और भरोसेमंद मौहाल बहाल किया जाए।

    खरगे ने आगे कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि  भारत स्टील, धातु, परिधान और कपड़ा, सीमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग सामान, पेट्रोलियम उत्पाद जैसे कई उद्योगों में  मैनूफैक्च्यूरिंग हब बने।

    यह भी पढ़ें: Delhi Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के दंगल में बदला समीकरण; क्या गठबंधन दिखाएगा कमाल या भाजपा के लिए फिर से आसान जीत?