Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस की Bharat Jodo Yatra की मध्यप्रदेश में हुई एंट्री, बुरहानपुर में राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

    By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 08:35 AM (IST)

    भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से शुरू हो गई है। मप्र में अगले साल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। इसके लिए आयोजित मेगा शो में राहुल ने आज भाजपा पर कटाक्ष किया है।

    Hero Image
    भारत जोड़ो यात्रा की मध्यप्रदेश में हुई एंट्री।

    बुरहानपुर, आनलाइन डेस्क। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दाखिल हो गई है। यात्रा बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से शुरू हो गई है। अगले साल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। इसके लिए आज एक मेगा शो भी आयोजित किया गया। यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी ने यहां भाजपा पर कई निशाने भी साधे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल बोले- नफरत और हिंसा के खिलाफ है यह यात्रा

    कांग्रेस सांसद ने बुरहानपुर में यात्रा के दौरान आयोजित सभा में भाजपा पर कई निशाने साधे। राहुल ने कहा कि आज की सरकार के अंतर्गत देश में डर का माहौल है और लोगों नफरत फैलाई जा रही है। राहुल ने आगे कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा देश में इस हिंसा और नफरत के माहौल को खत्म करने के लिए चलाई जा रही है।

    चुनिंदा अरबपतियों के हाथ में सारी इंडस्ट्री

    राहुल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश के 3-4 अरबपतियों के हाथ में अब सारी इंडस्ट्री हो गई है, जिसका असर आम लोगों पर महंगाई के रूप में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अब पोर्ट, हवाई अड्डे, सड़कें, टेलीकॉम और रेलवे सब उनके हाथ में जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि आज का हिंदुस्तान अन्याय का हिंदुस्तान बनता जा रहा है।

    नफरत के खिलाफ कांग्रेस लड़ती रहेगी

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जब हमने यात्रा शुरू की थी तो भाजपा और अन्य पार्टियों ने कहा था की हिंदुस्तान 3,600 किमी लंबा है जिसकी यात्रा पैदल चलकर पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन हम तिरंगे को श्रीनगर में पैदल जाकर ही लहराएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ की जा रही है और कांग्रेस पार्टी इसी तरह देश में फैलाए जा रहे नफरत के खिलाफ हमेशा लड़ती रहेगी।

    प्रियंका गांधी भी यात्रा में होंगी शामिल 

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए बुरहानपुर पहुंचेंगी। वे 24-25 नवंबर को यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आ सकती हैं। बता दें कि इससे पहले सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो चुकी हैं। वहीं राहुल कल आदिवासी जन नायक टंट्या मामा भील की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और आदिवासियों को संबोधित भी करेंगे। 

    यह भी पढ़ें- Fact Check: स्टेडियम में नमाज पढ़ने का यह वीडियो रूस का है, कतर का नहीं

    हीट-डिटेक्टिंग कैमरे से चोरी हो सकता है पासवर्ड, जानिए क्या हैं बचने के तरीके