Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Goa Politics: यूरी अलेमाओ बने कांग्रेस के विधायक दल के नेता, सोनिया गांधी ने की नियुक्ति

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2022 12:13 PM (IST)

    गोवा में कांग्रेस विधायक यूरी अलेमाओ को विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अलेमाओ की नियुक्ति की है। बता दें कि कांग्रेस के 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।

    Hero Image
    यूरी अलेमाओ बने कांग्रेस के विधायक दल के नेता

    नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस आलाकमान ने गोवा में यूरी अलेमाओ (Yuri Alemao) को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। कांग्रेस के 8 विधायकों द्वारा भाजपा ज्वाइन करने के बाद पार्टी ने अलेमाओ को ये जिम्मेदारी दी है। 37 वर्षीय अलेमाओ कंकोलिम सीट से विधायक हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनिया गांधी ने की नियुक्ति

    अलेमाओ की नियुक्ति को लेकर पार्टी की ओर से एक विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञप्ति में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूरी अलेमाओ को गोवा में तत्काल प्रभाव से कांग्रेस का विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। बता दें कि कांग्रेस विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी पहले माइकल लोबो के पास थी। पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते उनसे ये जिम्मेदारी छीन ली गई थी।

    कांग्रेस के 8 विधायक भाजपा में शामिल

    गौरतलब है कि इसी महीने 14 तारीख को विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस के आठ एमएलए भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ज्वाइन करने वाले नेताओं में पूर्व सीएम दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्स सिकेरा और रुडोल्फ फर्नांडिस शामिल हैं।

    गोवा में अब कांग्रेस के तीन विधायक

    आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद गोवा में कांग्रेस के तीन विधायक रह गए हैं। वहीं, भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। इसी साल मार्च में भाजपा ने 20 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

    ये भी पढ़ें:

    'राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन' में पीएम मोदी बोले, शहरों के विकास को लेकर लोगों को भाजपा पर है भरोसा

    Congress President: राहुल गांधी, अशोक गहलोत या शशि थरुर... किसके हाथ में होगी कांग्रेस की पतवार?