Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhajan Lal Sharma: शपथ ग्रहण के मौके पर सभा को संबोधित करेंगे PM Modi, मंत्रिमंडल के लिए कसरत तेज

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 06:30 AM (IST)

    Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Oath भाजपा पहले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करना चाहती थी। लेकिन बाद में स्थान बदलकर अल्बर्ट हाल किया गया। शर्मा के साथ उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे। दो सौ सदस्यीय विधानसभा में इस बार 199 सीटों पर चुनाव हुए हैं। एक सीट पर पांच जनवरी को मतदान होगा।

    Hero Image
    Bhajan Lal Sharma: शपथ ग्रहण के मौके पर lसभा को संबोधित करेंगे PM Modi

    जागरण संवाददाता,जयपुर। राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा शुक्रवार को सुबह 11:15 बजे शपथ लेंगे । शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर एक बड़ी सभा जयपुर के अल्बर्ट हाल पर होगी। सभा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा संबोधित करेंगे। इस मौके पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह

    भाजपा पहले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करना चाहती थी। लेकिन बाद में स्थान बदलकर अल्बर्ट हाल किया गया। शर्मा के साथ उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे। दो सौ सदस्यीय विधानसभा में इस बार 199 सीटों पर चुनाव हुए हैं। एक सीट पर पांच जनवरी को मतदान होगा।

    एक सीट पर पांच जनवरी 2023 को मतदान

    कुल सदस्यों का 15 प्रतिशत मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस लिहाज से सरकार में 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार पहले चरण में 12 से 15 मंत्री बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। इनमें लोकसभा चुनाव के लिहाज से जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश की जाएगी। मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खेमे के तीन से चार विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

    मंत्रियों के नामों को लेकर मंथन

    सूत्रों के अनुसार प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह,चुनाव प्रभारी केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी,प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम के बीच संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर मंथन हुआ है। शाह और नड्डा की अनुमति के बाद संभावित मंत्रियों के नामों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

    लिस्ट में ये नाम भी शामिल

    मंत्रिमंडल में बाबा बालकनाथ,किरोड़ी लाल मीणा,जोगेश्वर गर्ग,जितेंद्र गोठवाल,गजेंद्र सिंह खींवसर, अनिता भदेल,नौक्षम चौधरी,पब्बाराम बिश्नोई,सुरेश रावत,भैराराम सियोल,झाबरमल खर्रा,दीप्ति किरण महोश्वरी एवं विश्वराज को शामिल किया जा सकता है। नए मंत्रियों की शपथ शनिवार को हो सकती है।

    सरकारी विश्राम गृह में शिफ्ट किया

    सीएम भजनलाल को परिवार सहित बुधवार सुबह उनके जवाहर सर्किल स्थित फ्लैट से बिजली विभाग के विश्राम गृह में शिफ्ट किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से उन्हे विश्राम गृह में शिफ्ट किया गया है। सरकारी मुख्यमंत्री आवास में अभी कार्यवाहक सीएम अशोक गहलोत रह रहे हैं। गहलोत के आवास खाली करने तक शर्मा परिवार सहित विश्राम गृह में रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: Vasundhra Raje: विधायकों की लॉबिंग, घंटों चली बंद कमरे में बैठक; राजनाथ ने इस तरह मनाया वसुंधरा को